Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Deepika Padukone Bridal Mangalsutra Costs: दीपिका पादुकोण ने खरीदा 20 लाख रुपये का मंगलसूत्र, 14, 15 नवंबर को करेंगी रणवीर सिंह से शादी

Deepika Padukone Bridal Mangalsutra Costs: दीपिका पादुकोण ने खरीदा 20 लाख रुपये का मंगलसूत्र, 14, 15 नवंबर को करेंगी रणवीर सिंह से शादी

Deepika Padukone Bridal Mangalsutra Costs: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे. विवाह की तैयारियां जोरो-शोरों पर हैं. शादी की शॉपिंग में दीपिका जुटी हुई हैं और हाल ही में उन्होंने मंगलसूत्र खरीदा है, जिसकी कीमत 20 लाख रुपये है.

Deepika Padukone Bridal Mangalsutra Costs
inkhbar News
  • Last Updated: November 4, 2018 13:35:33 IST

बॉलीवुड डेस्क, मुंबई. Deepika Padukone Bridal Mangalsutra Costs: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह से 14 और 15 नवंबर को शादी करेंगी. अब शादी में ज्यादा वक्त नहीं बचा है, लिहाजा तैयारियां जोरो-शोरों पर हैं. शनिवार को ही दीपिका बेंगलुरु स्थित अपने घर में पूजा में शामिल होकर वापस मुंबई आ गईं. लेकिन इस बीच एक खबर आ रही है कि होने वाली दुल्हन दीपिका ने अपना मंगलसूत्र खरीद लिया है और इसकी कीमत सुनकर किसी को भी झटका लग सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका के मंगलसूत्र की कीमत 20 लाख रुपये है.

होने वाले पति रणवीर सिंह के लिए दीपिका ने एक चेन भी खरीदी है. उनके मंगलसूत्र में सॉलिटेयर भी लगा होगा. दीपिका की पूरी ज्वैलरी की कीमत 1 करोड़ रुपये होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका ने अंधेरी की एक शोरूम से शॉपिंग की है और उनके आने से पहले ही शोरूम समय से आधे घंटे पहले ही बंद कर दिया गया. कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह के लिए 200 ग्राम की चेन खरीदने के अलावा उन्होंने दो नेकलेस भी खरीदे. दीपिका और रणवीर सिंह इटली के लेक कोमो में शादी करेंगे. जब से दोनों ने शादी का एेलान किया है, उनके फैन्स बेहद उत्साहित हैं.

https://www.youtube.com/watch?v=bD1gepaUZms

https://www.instagram.com/p/BpMRx9CBO1S/

https://www.instagram.com/p/BolxHJwhZmH/

https://www.instagram.com/p/BomNGUlhbvX/

गौरतलब है कि दीपिका और रणवीर सिंह पिछले 6 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. शुक्रवार को दीपिका पादुकोण के बेंगलुरु वाली घर पर पूजा हुई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं. शादी की तैयारियों के बीच रणवीर सिंह का पगड़ी पहने पंजाबी ढोल पर डांस करते नजर आए थे, जिसका वीडियो लोगों ने खूब पसंद किया था. फिलहाल वह रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा की शूटिंग में बिजी हैं. संजय लीला भंसाली की फिल्म राम-लीला और पद्मावत में दर्शकों ने दीपिका और रणवीर सिंह की एक्टिंग को काफी पसंद किया था.

Deepika Padukone-Priyanka Chopra Wedding: दीपिका पादुकोण-प्रियंका चोपड़ा की शादी के सवाल पर भड़के शाहरुख खान, कहा-बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना

Ranveer Singh Deepika Padukone DeepVeer Baraat Dance: दीपिका पादुकोण से शादी की खबर के बीच ढोल पर भांगड़ा करते दिखे रणवीर सिंह

Tags