बॉलीवुड डेस्क, मुंबई. Ranveer singh and deepika padukone wedding: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड का टॉप स्टार बनाने के पीछे संजय लीला भंसाली का बहुत हाथ रहा है. दीपिका और रणवीर के लिए संजय लीला भंसाली बहुत ही खास है. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 -15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जा रहे हैं. इसी साथ दोनों स्टार अपनी शादी के लिए निमंत्रण देना शुरु कर दिया है. दीपिका और रणवीर अपने पसंदीदा डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के शादी का न्यौता देने पंहुचे है. इस मौके पर रणवीर सिंह ने हरे रंग का कुर्ता पहना हुआ वहीं दीपिका पादुकोण व्हाइट कलर की शर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रही हैं. इस दौरान दोनों बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं.
बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ कई फिल्में की है. दोनों की पहली फिल्म गोलियों की रासलीला- रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्माव जैसे सुपरहिट फिल्में की है. दीपिका और रणवीर के प्यार की शुरुआत फिल्म रासलीला- रामलीला के सेट पर हुई थी. इसके बाद दोनों ने साथ कई फिल्में की है, देखते ही देखते दीपिका और रणवीर की जोड़ी बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी बन गई.
https://www.instagram.com/p/Bp4PNUIAXbQ/
https://www.instagram.com/p/Bp4WPvvAt8r/
https://www.instagram.com/p/Bp4INCyAg2R/
https://www.instagram.com/p/Bp4Ub1PgmlL/
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14 नवंबर को इटली में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. शादी में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार शामिल होंगे कहा जा रहा है कि करण जौहर, शाहरुख खान, अर्जन कपूर इटली में शादी में शामिल होंगे. वहीं 1 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होगी.
https://youtu.be/jKUtOBOO4Qo