Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • ​​Parineeti Chopra steal jiju Nick Jonas shoes: परिणीति चोपड़ा ने जूता चुराई में की थी 37 करोड़ की मांग, निक जोनास ने पकड़ाए 740 रुपए

​​Parineeti Chopra steal jiju Nick Jonas shoes: परिणीति चोपड़ा ने जूता चुराई में की थी 37 करोड़ की मांग, निक जोनास ने पकड़ाए 740 रुपए

​​Parineeti Chopra steal jiju Nick Jonas shoes: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा कजिन प्रियंका चोपड़ा की शादी व हर रस्मों में शामिल हुईं. परिणीति चोपड़ा ने प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास की शादी की हर रस्मों में हिस्सा भी लिया. बताया जा रहा है कि परिणिति चोपड़ा ने जीजा निक जोनास से जूता छुपाई की रस्म भी की जिसमें उनसे मांगी गई राशि के मुकाबले आधे पैसे भी नहीं मिले.

​​Parineeti Chopra steal jiju Nick Jonas shoes
inkhbar News
  • Last Updated: December 3, 2018 16:06:20 IST

बॉलीवुड डेस्क, मुंबई. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और ईसाई धर्म से संपन्न हुई. शादी के बीच जीजा साली यानी परिणीति चोपड़ा और निक जोनास की जूता चुराई की रस्म सबसे ज्यादा चर्चा में रही. परिणीति चोपड़ा ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने शादी में जीजा निक से 37 करोड़ रुपये जूता चुराई की रस्म में मांगे थे लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि उन्हें इस रस्म में सिर्फ 740 रुपये ही मिले.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा ने जीजा निक से शादी वाले दिन जूता छुपाई की रस्म में करीब 3.5 करोड़ मांगे. लेकिन निक जोनास ने कितने पैसे दिए इसका खुलासा नहीं हो पाया है. लेकिन शादी से पहले निक जोनास ने परिणीति चोपड़ा को 10 डॉलर यानी 740 रुपये देने का वादा किया था. खबरें हैं कि निक ने साली को दस डॉलर ही दिए हैं.

गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा बहन प्रियंका चोपड़ा की शादी में शामिल रहीं. इतना ही नहीं परिणीति ने प्रियंका-निक की शादी की हर रस्मों में हिस्सा भी लिया. हाल में ही परिणीति चोपड़ा ने संगीत रस्म की फोटो भी शेयर की जिसमें प्रियंका, ईशा अंबानी, सोफी टर्नर और निक की मां डेनिस जोनास भी नजर आ रही थीं. इस फोटो के साथ ही परिणीति चोपड़ा ने एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा था.

https://www.instagram.com/p/Bq6cgHoAG9z/

https://www.instagram.com/p/Bq4Jt6egGsw/

https://www.instagram.com/p/Bp4YbUGg2We/

https://www.instagram.com/p/Bp1HsbKA1_8/

Priyank Chopra Nick Jonas Wedding: अपनी शादी के दिन पंडित पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा, कहा- एक काम दिया था वो भी ठीक से नहीं हुआ

Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding Delhi Reception: प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास की रिसेप्शन के लिए दिल्ली पहुंचे परिणीती चोपड़ा और केविन-डेनियल जोनास

Tags