Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Isha Ambani Anand Piramal Wedding: ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के संगीत प्रोग्राम में देसी गर्ल गाने पर प्रियंका चोपड़ा के ठुमकों ने लूटी महफिल, देखें वीडियो

Isha Ambani Anand Piramal Wedding: ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के संगीत प्रोग्राम में देसी गर्ल गाने पर प्रियंका चोपड़ा के ठुमकों ने लूटी महफिल, देखें वीडियो

Isha Ambani Anand Piramal Wedding: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास साथ में उदयपुर में ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की संगीत की रस्म के लिए पहुंचे. संगीत की रस्म के लिए कई बॉलीवुड सितारों ने स्टेज पर डांस किया. इनमें से एक प्रियंका चोपड़ा भी थीं. उन्होंने अपने गाने देसी गर्ल पर डांस किया और दुल्हे को भी स्टेज पर डांस करवाया.

Priyanka-Chopra
inkhbar News
  • Last Updated: December 10, 2018 12:59:06 IST

बॉलीवुड डेस्क, मुंबई. रविवार को ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी के संगीत की रस्म हुई. पूरी रस्म फिल्मी अंदाज में हुई. इस रस्म में लगभग पूरा बॉलीवुड मौजूद था. रस्म शुरू होने के बाद सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय बच्चन की अपनी फिल्म गुरू के गाने पर डांस करते हुए वीडियो आई. वहीं शाहरुख खान-गौरी खान की दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड गाने पर डांस करते हुए वीडियो आई. इनके अलावा अंतर्राष्ट्रीय गायक बियॉन्से नॉलेस ने भी अपनी परफॉर्मेंस से सभी को एंटरटेन किया.

वहीं एक वीडियो हाल ही में शादी के बंधन में बंधी प्रियंका चोपड़ा की भी है. प्रियंका चोपड़ा ने भी इस संगीत की रस्म में अपने गाने देसी गर्ल पर डांस किया. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रियंका ने खूबसूरत साड़ी पहनी थी. प्रियंका की डांस करते हुए आई वीडियो में दिख रहा है कि वो स्टेज से उतर कर दूल्हे को भी स्टेज पर लेकर आई और फिर दोनों ने डांस किया.

https://www.instagram.com/p/BrMeaBfD2pg/

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी को केवल एक ही हफ्ता हुआ है. अंबानी परिवार भी उनकी शादी के लिए जोधपुर के ताज उम्मैद भवन में मौजूद रहा. बता दें कि प्रियंका अब द स्काई इज पिंक नाम की फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ दिखेंगी. सोनाली बोस निर्देशित और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा निर्मित ये फिल्म 2019 में रिलीज की जाएगी. अपनी शादी के तुरंत बाद ही प्रियंका काम में जुट गई हैं. शादी के तुरंत बाद प्रियंका ने एक एप लॉन्च कार्यक्रम में अपने पति निक जोनास के साथ भाग लिया था.

Isha Ambani Anand Piramal Wedding: संगीत सेरेमनी में ईशा अंबानी को गोद में उठाकर आनंद पीरामल का रोमांटिक डांस वीडियो, बजी तालियां

Isha Ambani Anand Piramal Wedding: ईशा अंबानी- आनंद पीरामल के संगीत में अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के साथ रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण का डांस वीडियो वायरल

Tags