Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Salman Khan Arrive Priyanka Chopra Nick Jonas Reception: सलमान खान की दरियादिली, भारत फिल्म छोड़ने वाली प्रियंका चोपड़ा के रिसेप्शन में पहुंचे दबंग खान

Salman Khan Arrive Priyanka Chopra Nick Jonas Reception: सलमान खान की दरियादिली, भारत फिल्म छोड़ने वाली प्रियंका चोपड़ा के रिसेप्शन में पहुंचे दबंग खान

Salman Khan Arrive Priyanka Chopra Nick Jonas Reception: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास ने गुरुवार को तीसरा रिसेप्शन दिया. जहां सबसे बड़े गेस्ट सलमान खान पहुंचे. बता दें भारत फिल्म के एक्टर सलमान खान ने इस पार्टी में जाकर दरियादली दिखाई, क्योंकि प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म भारत छोड़ दी थी.

सलमान खान
inkhbar News
  • Last Updated: December 20, 2018 23:49:57 IST

बॉलीवुड डेस्क, मुंबई. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 1 दिसंबर को जोधपुर में उम्मैद भवन प्लेस में शादी रचाई. दोनों ने गुरुवार को मुंबई में अपनी शादी का तीसरा रिसेप्शन दिया. जहां बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान पहुंचे. सलमान खान इन दिनों भारत फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. जी हां, भारत वहीं फिल्म है जिसके लिए सलमान खान के अपोसिट पहले प्रियंका चोपड़ा ही नजर आने थीं लेकिन प्रियंका ने इस फिल्म को छोड़ दिया था.

सोशल मीडिया पर सलमान खान की फोटो और वीडियो देखने के बाद फैंस कह रहे हैं कि रॉबिन हुड ने दरियादिली दिखाई और वह उनकी फिल्म छोड़ने के बावजूद भी प्रियंका-निक के रिसेप्शन में पहुंचे. अली अब्बास जफर की फिल्म भारत में अभी कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं. कैटरीना से पहले प्रियंका चोपड़ा को भारत के लिए कास्ट किया गया था. लंबे समय के बाद प्रियंका-सलमान की जोड़ी सिनेमाघरों में देखने को मिलती, लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म छोड़ दी थी.

बता दें फिल्म छोड़ने के बाद बताया जा रहा था कि प्रियंका चोपड़ा निक जोनास से शादी करने की वजह से खुद को भारत फिल्म से अलग कर लिया है. वहीं गॉस्पिस तो ये भी थे कि रेस 3 के फ्लॉप हो जाने के बाद प्रियंका चोपड़ा को अगली फिल्म भी फ्लॉप होने का डर सता रहा था जिसके चलते पीसी ने ये फिल्म छोड़ी. बता दें भारत फिल्म को ईद के मौके पर 2019 में रिलीज किया जाएगा. वहीं प्रियंका चोपड़ा रिसेप्शन से फ्री होकर स्काई इज पिंक की शूटिंग में जुटेंगी.

https://www.instagram.com/p/BrnbB8kjB3E/

https://www.instagram.com/p/BrnbXwMj-Xy/

https://www.instagram.com/p/BrncI2CD3RP/

https://www.instagram.com/p/Brnj-QEnIFX/

Priyanka Chopra Nick Jonas Third Reception Live Updates: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास रिसेप्शन पार्टी शुरु, सलमान खान समेत शामिल हुए ये स्टार

Priyanka Chopra Nick Jonas Photo: निक जोनास के प्यार में डूबीं प्रियंका चोपड़ा की ये रोमांटिक फोटो जीत लेगी आपका दिल

Inkhabar

Tags