Inkhabar

इन छातों के साथ मॉनसून का मजा होगा सुहाना

मॉनसून के मौसम में रेगों का एक अलग हि निखार होता है और छाते के बिना मानसून का आनंद नहीं लिया जा सकता है. इसलिए आजकल बाजारों में एक से बढ़कर एक डिजाइनर और रंगीन छाते आ रहे हैं. इनमें कलरफुल छातों के साथ-साथ लेस वाले छाते, बैज वाले छाते, फ्रिल छाते और प्रिंट्रेड छाते शामिल हैं.

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: July 20, 2015 10:37:06 IST

लखनऊ. मॉनसून के मौसम में रेगों का एक अलग हि निखार होता है और छाते के बिना मानसून का आनंद नहीं लिया जा सकता है. इसलिए आजकल बाजारों में एक से बढ़कर एक डिजाइनर और रंगीन छाते आ रहे हैं. इनमें कलरफुल छातों के साथ-साथ लेस वाले छाते, बैज वाले छाते, फ्रिल छाते और प्रिंट्रेड छाते शामिल हैं.

विक्रेता दानिश बताते हैं कि इस समय छातों में कई वैरायटी आ रही हैं. इसमें बच्चों के लिए कार्टून थीम के छाते हैं, जैसे बटरफ्लाई, हथौड़ी, डॉरिमोन, बार्बी और बेनटेन वगैरह बन कर आ रहे हैं जो बच्चों को बहुत पसंद आ रहे हैं. लड़कियों को बार्बी थीम के छाते और लड़कों को बेनटेन के छाते खूब लुभा रहे हैं. इसके साथ नए ट्रेंड में ट्रिपल फॉल्डिंग में लेस, फ्रील वाले और विभिन्न रंगों की स्ट्रिपस वाले छाते आए हैं.

IANS

Tags