Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Congress Candidate List for Lok Sabha Election: कांग्रेस ने यूपी, बिहार, ओडिशा, असम की 17 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम जारी किए, मुंगेर से अनंत सिंह की बीवी नीलम देवी को टिकट

Congress Candidate List for Lok Sabha Election: कांग्रेस ने यूपी, बिहार, ओडिशा, असम की 17 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम जारी किए, मुंगेर से अनंत सिंह की बीवी नीलम देवी को टिकट

Congress Candidate List for Lok Sabha Election: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर शुक्रवार को यूपी, बिहार, असम और ओडिशा की 17 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं. इसमें 4 सीट बिहार की हैं जिनमें मुंगेर से अनंत सिंह की बीवी नीलम देवी को टिकट दिया गया है. वहीं 7 सीट ओडिशा की, 4 सीटें असम की और 2 उत्तर प्रदेश की हैं.

Congress Candidate List for Lok Sabha Election
inkhbar News
  • Last Updated: March 29, 2019 11:35:49 IST

लखनऊ. कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए शुक्रवार को  उम्मीदवारों के नामों की दो लिस्ट जारी की. इनमें में 4 सीट बिहार, 7 ओडिशा, 2 उत्तर प्रदेश और असम की 4 सीट पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं. इस लिस्ट के अनुसार बिहार के सुपौल से रंजीत रंजन, समस्तीपुर से डॉ अशोक कुमार, मुंगेर से अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और सासाराम से मीरा कुमार का नाम घोषित किया है.

वहीं ओडिशा के केन्दुझर जिला से फकीर मोहन नाइक, बालासोर से नवज्योती पटनायक, भद्रक से मधुमिता सेठी, ढेन्कानाल से ब्रिगेडियर के पी सिंहदेव, केंद्रपारा से धारानिधार नायक, जगतसिंहपुर से प्रतिमा मलिक और पुरी से सत्या प्रकाश नायक का नाम घोषित किया है. उत्तर प्रदेश में महाराजगंज की सीट पर तनुश्री त्रिपाठी की जगह सुप्रिया श्रीनाते को टिकट दे दिया गया है, वहीं यूपी के इटावा से अशोक दोहरे को कांग्रेस प्रत्याशी बनाया गया है.

इसी तरह असम की चार सीटों पर भी कांग्रेस ने अपने कैंडिडेट के नामों का एलान किया है. इसमें ढुबरी से अबू ताहेर अली बेपारी, कोक्राजर से सबदा राम रभा, बारपेटा से अब्दुल खालेक और गुवाहटी बोबीता शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है.

इससे पहले 28 मार्च को लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी ने गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 31 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. राजस्थान सीएम अशोक गहलौत के बेटे वैभव गहलोत को जोधपुर से चुनाव लड़ रहे हैं.

 

Congress Candiadate List Loksabha Election 2019: कांग्रेस ने जारी की गुजरात, राजस्थान और यूपी के 31 उम्मीदवारों की लिस्ट, जोधपुर से वैभव गहलोत और अलवर से भंवर जितेंद्र सिंह को लोकसभा टिकट

Urmila Matondkar to Contest Lok Sabha Election: नॉर्थ मुंबई सीट से कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी उर्मिला मातोंडकर, पार्टी ने जारी किया नोटिफिकेशन

Tags