Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • करवा चौथ 2017 : पूजा करने से पहले राशि अनुसार पहने कपड़े, रिश्ता होगा मजबूत

करवा चौथ 2017 : पूजा करने से पहले राशि अनुसार पहने कपड़े, रिश्ता होगा मजबूत

आज करवा चौथ का त्योहार है, सभी सुहागन अपने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखती हैं. आज हम आपको अपनी खबर के माध्यम से बताने जा रहे हैं कि आप राशि अनुसार कौन से वस्त्र पहनेंगी तो ये आपके लिए और भी फलदायी होगा.

Karwa Chauth 2017, Karwa Chauth 2017 vrat, Horoscope
inkhbar News
  • Last Updated: October 8, 2017 05:39:57 IST
नई दिल्ली : आज करवा चौथ का त्योहार है, सभी सुहागन अपने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखती हैं. आज हम आपको अपनी खबर के माध्यम से बताने जा रहे  हैं कि आप राशि अनुसार कौन से वस्त्र पहनेंगी तो ये आपके लिए और भी फलदायी होगा. वैसे तो अपने देखा होगा कि करवा चौथ के दिन सभी सुहागन महिलाएं लाल रंग के कपड़े ही पहनती हैं. शाम होते ही सभी सुहागन चांद निकलने का इंतजार करती हैं और चांद के दीदार करते हुए उनकी पूजा अर्चना करती हैं. आइए जानते हैं कि ज्योतिषों के अनुसार आपको कौन से वस्त्र धारण करने चाहिए.
 
मेष : मेष राशि वाली महिलाओं को करवा चौथ वाले दिन लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए, वह लाल रंग का कोई भी वस्त्र धारण कर सकती हैं.
 
वृष : वृष राशि वाली महिलाओं को सिल्वर और लाल रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से अधिक लाभ मिलेगा. 
 
करवा चौथ 2017: भूख-प्यास से खुद को कैसे रखें महफूज, करवा चौथ व्रत टिप्स
 
मिथुन : मिथुन राशि वाली महिलाओं को हरे रंग की साड़ी और हरे-लाल रंग के कपड़े और चूड़ियां पहनेंगी तो आपके लिए ये शुभ होगा. 
 
सिंह : सिंह राशि वाली महिलाओं को लाल,संतरी,गुलाबी या फिर गोल्ड कलर के कपड़े पहनने चाहिए.
 

कर्क : कर्क राशि की महिलाओं को लाल, गुलाबी और नीली चूड़ियां पहनें.
 
तुला : इस राशि की महिलाओं को लाल रंग के साथ गोल्डन या सिल्वर कपड़े पहनने चाहिए.
 
वृश्चिक : वृश्चिक राशि की महिलाओं को गहरे लाल रंग की कपड़े पहनने चाहिए, ऐसा करने से आपकी जिंदगी में खुशियां बनी रहेंगी. 
 
करवा चौथ 2017: करवा चौथ की कथा और करवा चौथ व्रत की पूजा विधि
 
धनु : धनु राशि वाली महिलाओं को आसमानी या हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए.
 
मीन : मीन राशि वाली महिलओं को गोल्ड और हल्के रंग के कपड़े धारण करने चाहिए, ऐसा करने से माना जाता है कि उनके पति की उम्र और भी लंबी होगी.
 
कुंभ : कुंभ राशि की महिलाओं को सिल्वर कलर के कपड़े पहनने चाहिए.
 
मकर : मकर राशि वाली महिलाओं को को नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए.
 
कन्‍या : कन्या राशि वाली महिलाओं को लाल रंग के साथ मिक्स कलर की साड़ी पहननी चाहिए. 
 

करवा चौथ 2017: भूख-प्यास से खुद को कैसे रखें महफूज, करवा चौथ व्रत टिप्स

Tags