Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • चार्ल्स शोभराज की रिहाई चाहते हैं रणदीप हुड्डा

चार्ल्स शोभराज की रिहाई चाहते हैं रणदीप हुड्डा

अभिनेता रणदीप हुड्डा अपनी आने वाली नई फिल्म 'मैं और चार्ल्स' में 'बिकनी किलर' चार्ल्स शोभराज की भूमिका निभा रहे हैं और उनका कहना है कि चार्ल्स शोभराज बेगुनाह हैं. शोभराज को जेल से रिहा करवाने के लिए रणदीप एक अभियान भी चलाना चाहते हैं.

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: September 25, 2015 05:13:03 IST
मुंबई. अभिनेता रणदीप हुड्डा अपनी आने वाली नई फिल्म ‘मैं और चार्ल्स’ में ‘बिकनी किलर’ चार्ल्स शोभराज की भूमिका निभा रहे हैं और उनका कहना है कि चार्ल्स शोभराज बेगुनाह हैं. शोभराज को जेल से रिहा करवाने के लिए रणदीप एक अभियान भी चलाना चाहते हैं.
 
रणदीप से पूछे जाने पर कि क्या वह शोभराज को बेगुनाह मानते हैं, तो उनका कहना है कि ‘मैं क्यों उन्हें बेगुनाह ना मानूं ? शोभराज को कभी भी हत्या का दोषी नहीं पाया गया और उनके खिलाफ कभी कोई सबूत नहीं मिला. वह अभी नेपाल की जेल में हैं.’
 
शोभराज को 1970 में कई हत्याओं का दोषी पाया गया है तब उन्हें 1976 से 1977 तक भारत की जेल में भी रखा गया था और अब वो नेपाल जेल में बंद है. प्रवाल रमन की निर्देशित ‘मैं और चार्ल्स’ में रणदीप ने शोभराज की भूमिका निभाई है इसलिए उनका माना है कि चार्ल्स अपराधी नहीं है.
 

Tags