Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Delhi Extend Lockdown : दिल्ली में 17 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, पहले से ज्यादा होगी सख्ती, मेट्रो सेवा भी रहेगी बंद

Delhi Extend Lockdown : दिल्ली में 17 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, पहले से ज्यादा होगी सख्ती, मेट्रो सेवा भी रहेगी बंद

Delhi Extend Lockdown :देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए लॉकडाउन की अवधि एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दी गई है। इस बार लॉकडाउन में मेट्रो सेवा भी बन्द रहेगी।

Delhi Unlock
inkhbar News
  • Last Updated: May 9, 2021 14:26:42 IST

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए लॉकडाउन की अवधि एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दी गई है। इस बार लॉकडाउन में मेट्रो सेवा भी बन्द रहेगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ऐलान किया कि दिल्ली में लॉकडाउन 7 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। सीएम ने बताया कि इस लॉकडाउन में सख्ती रहेगी। उन्होंने कहा कि अभी ढिलाई देने का समय नही। अगर दिया तो फिर हालात खराब होंगे। उन्होंने कहा कि कहा कि पिछले कुछ दिनों में व्यापारियों, महिलाओं और दूसरे लोगों से बात हुई सबने कहा कि केस कम हुए हैं लेकिन कड़ाई बरकरार रखने की जरूरत है।

नहीं चलेगी मेट्रो

सीएम केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। दिल्ली में कल से मेट्रो सेवा भी बंद हो जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इस बीच सरकार संक्रमण के मामलों की समीक्षा करेगी। हालात में सुधार न होने से लॉकडाउन आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन की स्थिति सुधरी है। लोग खास कर युवा बढ़चढ़ कर टीकाकरण में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्‍ली में 26 अप्रैल के बाद से कोरोना के केस कम होने शुरू हुए और पिछले एक-दो दिन में पॉजिटिविटी रेट 35 फीसदी से घटकर 23 फीसदी हो गया है। यह दिल्‍लीवासियों के लिए राहत की बात है। हालांकि दिल्ली के लोगों और कुछ संगठनों से बात करने के बाद हम लॉकडाउन को बढ़ा रहे हैं।

India Corona Update : देश में चौथे दिन कोरोना का आकड़ा 4 लाख पार, 4,092 लोगों की मौत 

UP Lockdown Extend : राज्य में फिर बढ़ाया गया लॅाकडाउन, अब 17 मई तक बंद रहेगी यूपी

Tags