Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Hamirpur Yamuna River : अंतिम संस्कार में असमर्थ लोग गंगा और जमुना में बहा रहे अपनों की लाश, हमीरपुर में बहकर आई कई लाशों को देखकर लोगों में डर

Hamirpur Yamuna River : अंतिम संस्कार में असमर्थ लोग गंगा और जमुना में बहा रहे अपनों की लाश, हमीरपुर में बहकर आई कई लाशों को देखकर लोगों में डर

Hamirpur Yamuna River : यूपी के हमीरपुर में यमुना नदी में कई शव बहते हुए देखे गए हैं। जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। शवों के देखते ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि कोरोना संक्रमण ये शव नदी में बहा दिए हैं।

Hamirpur Yamuna River
inkhbar News
  • Last Updated: May 9, 2021 17:50:46 IST

लखनऊ. यूपी के हमीरपुर में यमुना नदी में कई शव बहते हुए देखे गए हैं। जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। शवों के देखते ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि कोरोना संक्रमण ये शव नदी में बहा दिए हैं।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इसकी हकीकत जानने की कोशिश की. एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि मामला सामने आने के बाद इलाके के पुलिस अधिकारी को वहां भेजा गया था. उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारी ने देखा कि वहां कानपुर के बाहरी जिले से ट्रैक्टर में लादकर दो शव लाए गए और उनका अंतिम संस्कार किया गया। शवों को देखकर ऐसा लगता है कि इन्हें जल प्रवाह किया गया है. एक लाश अधजली अवस्था में मिली है. ये लाश कानपुर देहात की तरफ नदी किनारे पड़ी थी।

बिना जलाए कर देते हैं प्रवाह

एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि शहर किनारे यमुना नदी बहती है। उस पार कानपुर नगर की सीमा शुरू हो जाती है। बताया कि उस पार गांव के लोग शवों को बिना जलाए जल प्रवाह कर देते हैं और शव पानी में बहते-बहते आ जाते हैं। बताया कि मौके पर शहर कोतवाल को जांच के लिए भेजा गया। ऐसी भी आशंका जताई जा रही है कि कोरोना संक्रमण के डर से लोगों ने शवों को बिना जलाए ही बहा दिया।

Tags