Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Rape Allegation Against Prince Raj: चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस राज की मुश्किलें बढ़ीं, महिला ने लगाया नशीला पदार्थ पिलाकर रेप करने का आरोप

Rape Allegation Against Prince Raj: चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस राज की मुश्किलें बढ़ीं, महिला ने लगाया नशीला पदार्थ पिलाकर रेप करने का आरोप

Rape Allegation Against Prince Raj: लोक जनशक्ति पार्टी में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। समस्तीपुर से सांसद और चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस राज की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रिंस पर एक लड़की ने यौन शौषण का सनसनीखेज आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस ने यौन शोषण के मामले में प्रिंस के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Rape Allegation Against Prince Raj:
inkhbar News
  • Last Updated: June 17, 2021 15:04:48 IST

Rape Allegation Against Prince Raj: लोक जनशक्ति पार्टी में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। समस्तीपुर से सांसद और चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस राज की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रिंस पर एक लड़की ने यौन शौषण का सनसनीखेज आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस ने यौन शोषण के मामले में प्रिंस के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

प्रिंस के खिलाफ नई दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में एक लड़की ने शिकायत दर्ज करवाई है। लड़की का आरोप है कि प्रिंस पासवान ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाने के बाद उनके साथ रेप किया। लड़की ने आरोप लगाया है कि पानी पीते ही वह बेहोश हो गईं और उसके साथ बेहोशी की हालत में रेप किया गया।

पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया है कि ‘शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया गया और वीडियो बनाया गया। दिल्ली पुलिस उसकी एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है।’ लड़की ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ‘मैं 15 दिन से थाने के चक्कर लगा रही हूं। कनॉट प्लेस में पुलिस के पास एफआईआर दर्ज कराने जाती हूं, तो प्रिंस राज के वर्तमान सांसद होने का हवाला देकर केस दर्ज करने से इनकार कर दिया जाता है। कहा जाता है कि ऊपर से आदेश हैं, हम कुछ नहीं कर सकते।’ हालांकि अब मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस छानबीन में जुट गई है।

मालूम हो कि प्रिंस राज, रामबिलास पासवान के भाई रामचंद्र पासवान के भाई के बेटे हैं। रामचंद्र पासवान समस्तीपुर से सांसद थे, उनके निधन के बाद इस सीट से प्रिंस ने लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी।

Newborn Baby Girl Found in Ganga River: गंगा नदी में लकड़ी के डिब्बे में तैरती मिली बच्ची, यूपी पुलिस ने शुरू की जांच

Tags