Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Bollywood Actor Dilip Kumar Passes Away: नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार, 98 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए ट्रेजडी किंग

Bollywood Actor Dilip Kumar Passes Away: नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार, 98 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए ट्रेजडी किंग

Bollywood Actor Dilip Kumar Passes Away: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन हो गया है। उन्हें पिछले महीने से ही सांस संबंधित समस्याएं बनी हुई थी। जिसके चलते उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Bollywood Actor Dilip Kumar Passes Away
inkhbar News
  • Last Updated: July 7, 2021 10:58:24 IST

नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन हो गया है। उन्हें पिछले महीने से ही सांस संबंधित समस्याएं बनी हुई थी। जिसके चलते उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बॉलीवुड के ‘ट्रेजेडी किंग’ ने मुंबई (Mumbai) के एक अस्पताल में सुबह करीब 7.30 बजे अंतिम सांस ली। दिलीप कुमार की उम्र 98 साल थी। पिछले एक महीने में ही दिलीप कुमार को दो बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दिलीप कुमार को शाम पांच बजे मुंबई के जुहू कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट से उनके निधन की पुष्टि भी की गई। पांच जुलाई को ही दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया गया था. दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो द्वारा बयान में कहा गया था कि दिलीप कुमार की तबीयत में सुधार हो रहा है। वह अभी भी अस्पताल में ही हैं, आप उन्हें अपनी दुआओं में रखें। लेकिन इस हेल्थ अपडेट के दो दिन बाद ही दिलीप साहब हमारे बीच नहीं रहे।

पिछले साल, दिलीप कुमार ने अपने दो छोटे भाइयों असलम खान (88) और एहसान खान (90) को कोरोना वायरस के कारण खो दिया था। जिसके बाद उन्होंने अपना जन्मदिन और शादी की सालगिरह भी नहीं मनाई थी। हालांकि, सायरा बानो ने बताया था कि दोनों भाइयों के निधन की खबर दिलीप साहब को नहीं दी गई थी। 

Karan Johar Announce New Film : करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएगी आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी

Rubina Dilaik Hot Bikini Picture : रुबीना दिलैक ने बिकिनी में हॅाट फोटो की शेयर, फैंस ने कहा- हॉटनेस ओवरलोडेड

Tags