Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Kriti Sanon Mimi First Look : कृति सैनन ने फिल्म ‘मिमी’ से अपना फर्स्ट लुक का शेयर, सरोगेट मां की भूमिका में आएंगी नजर

Kriti Sanon Mimi First Look : कृति सैनन ने फिल्म ‘मिमी’ से अपना फर्स्ट लुक का शेयर, सरोगेट मां की भूमिका में आएंगी नजर

Kriti Sanon Mimi First Look : मनोरंजन जगत पर सबसे ज्यादा असर कोरोना संक्रमण का पड़ा है। सिनेमाघरों के बंद होने की वजह से फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है। अब कृति सेनन की फिल्म मिमी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कृति ने आज फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया।

Kriti Sanon Mimi First Look
inkhbar News
  • Last Updated: July 9, 2021 10:24:53 IST

नई दिल्ली. मनोरंजन जगत पर सबसे ज्यादा असर कोरोना संक्रमण का पड़ा है। सिनेमाघरों के बंद होने की वजह से फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है। अब कृति सेनन की फिल्म मिमी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कृति ने आज फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया।

कृति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा: इस जुलाई की अपेक्षा सामान्य से असाधारण तक करें। कृति की पोस्ट पर कई सितारे और उनके फैंस कमेंट कर रहे हैं. श्रद्धा नाइक ने कमेंट किया- मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं। कृति की बहन नूपुर ने लिखा: ये सबसे अच्छा होने वाला है। कृति के फैंस लिख रहे हैं मिमी का इंतजार। कृति के इस पोस्ट को तीन लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

https://www.instagram.com/p/CRDfSTBrXEf/?utm_source=ig_web_copy_link

कृति सेनन की फिल्म मिमी की बात करें तो वह एक सरोगेट मां की भूमिका निभाती नजर आएंगी। कृति एक ऐसी लड़की की भूमिका निभाती नजर आएंगी जो एक छोटे से गांव की है और अभिनेत्री बनने का सपना देखती है। इस वजह से, वह एक जोड़े से मिलती है और सरोगेट मां बनने का फैसला करती है। इस फैसले के बाद उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आते हैं, इसके लिए फिल्म का इंतजार करना होगा। मिमी में कृति के साथ पंकज त्रिपाठी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। कृति और पंकज लुका छुपी और बरेली की बर्फी में एक साथ नजर आ चुके हैं।

100 Units Electricity free : उत्तराखंड सरकार ने किया अरविंद केजरीवाल के मॉडल को कॉपी, 100 यूनिट बिजली मुफ्त देने का किया वादा

Viral Video : दुल्हन के गले में वरमाला डालते ही मां ने दूल्हे की चप्पल से कर दी सुताई, इंटरनेट पर वीडियो वायरल

Tags