Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Rahul Gandhi Twitter Lock: राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट लॉक, ट्विटर ऑफिस के बाहर यूथ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

Rahul Gandhi Twitter Lock: राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट लॉक, ट्विटर ऑफिस के बाहर यूथ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

Rahul Gandhi Twitter Lock :कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट लॉक हो गया है। जिसके बाद से कांग्रेस आगबबूला है। सोमवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में ट्विटर के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया।

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: August 9, 2021 14:10:44 IST

नई दिल्ली. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट लॉक हो गया है। जिसके बाद से कांग्रेस आगबबूला है। सोमवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में ट्विटर के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया।

यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास की अगुवाई में ये प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस का आरोप है कि ट्विटर ने सरकार के दबाव में राहुल गांधी का अकाउंट लॉक किया है। वहीं यूथ कांग्रेस के अकाउंट से ट्वीट किया गया है कि राहुल गांधी ने हमेशा से सच का साथ दिया है. गलत तरीके से राहुल गांधी का टि्वटर अकाउंट किसके कहने पर लॉक किया गया? जवाब दीजिए?

मालूम हो कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हाल ही में नई दिल्ली में 9 वर्षीय पीड़िता के माता-पिता से मुलाकात की थी। इसी मुलाकात की तस्वीर राहुल गांधी द्वारा पोस्ट कर दी गई थी। ट्विटर की ओर से पहले राहुल गांधी का ये ट्वीट हटाया गया और बाद में अकाउंट लॉक कर दिया गया। इस तस्वीर का बीजेपी ने भी विरोध किया था।

CJI NV Ramana on Human Rights : चीफ जस्टिस एनवी रमना ने जताई चिंता, कहा- पुलिस स्टेशन में सबसे ज़्यादा होता है मानवाधिकारों का उल्लंघन, इसे रोकना चाहिए

America Bomb Attack on Taliban: अमेरिका ने तालिबानी लड़ाकों पर बरसाए बम, 200 से ज्यादा मारे गए

Tags