Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Uttrakhand Assembly Election 2022: आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड चुनाव के लिए कर्नल अजय कोठियाल को बनाया सीएम का चेहरा, कोठियाल बोले- मेरे लिए सम्मान की बात

Uttrakhand Assembly Election 2022: आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड चुनाव के लिए कर्नल अजय कोठियाल को बनाया सीएम का चेहरा, कोठियाल बोले- मेरे लिए सम्मान की बात

Uttrakhand Assembly Election 2022 : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना सीएम का चेहरा घोषित कर दिया है। आप ने कर्नल अजय कोठियाल को सीएम का चेहरा बनाया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की है।

Uttrakhand Assembly Election 2022
inkhbar News
  • Last Updated: August 17, 2021 17:17:33 IST

देहरादून. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना सीएम का चेहरा घोषित कर दिया है। आप ने कर्नल अजय कोठियाल को सीएम का चेहरा बनाया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की है।

उत्तराखंड के देहरादून में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ”अजय कोटियाल को आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया जाए। ये वो शख्स हैं जिन्होंने फौज में रहकर देश सेवा की। जान की बाज़ी लगाकर पाकिस्तान और आतंकवादियों का सामना किया. उत्तराखंड के लोगों को ऐसे देशभक्त की ज़रूरत है।”

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ”उत्तराखंड को दुनिया के हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे। ठीक व्यवस्था की जाए तो जितने लोग आते हैं उससे 10 गुना अधिक लोग दर्शन करने आएंगे।

इस मौके पर कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि ”अरविंद केजरीवाल का बहुत बहुत धन्यवाद। मेरे लिए बहुत गर्व की बात है कि उन्होंने मुझे ये जिम्मेदारी दी। मेरे लिए यह बहुत ही सम्मान का दिन है।”

Covid Vaccine : केंद्र सरकार ने केरल को वैक्सीन की 1.10 करोड़ खुराक देने का वादा किया

सांसद पर रेप का आरोप, नहीं हुई सुनवाई, SC के सामने लड़की ने आग लगाई, SSP नपे

Tags