Inkhabar
  • होम
  • top news
  • तेजस्वी की शादी से नाराज मामा साधु यादव ने भांजे और भांजियों की खोली पोल बोले अब सीएम नहीं बन पाएंगे

तेजस्वी की शादी से नाराज मामा साधु यादव ने भांजे और भांजियों की खोली पोल बोले अब सीएम नहीं बन पाएंगे

बिहार : #Tejesvimarrige आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव गुरुवार को एक क्रिश्चियन लड़की रिचेल के साथ शादी के बंधन में बंध गए। हरियाणा की रहने वाली रिचेल तेजस्वी यादव के साथ दिल्ली के आरके पुरम स्थित डीपीएस में पढ़ती थीं। बताया जा रहा है कि तेजस्वी से शादी के बाद रिचेल […]

तेजस्वी की शादी से नाराज मामा साधु यादव ने भांजे और भांजियों की खोली पोल
inkhbar News
  • Last Updated: December 11, 2021 13:09:07 IST

बिहार : #Tejesvimarrige आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव गुरुवार को एक क्रिश्चियन लड़की रिचेल के साथ शादी के बंधन में बंध गए। हरियाणा की रहने वाली रिचेल तेजस्वी यादव के साथ दिल्ली के आरके पुरम स्थित डीपीएस में पढ़ती थीं। बताया जा रहा है कि तेजस्वी से शादी के बाद रिचेल का नाम बदलकर राजेश्वरी यादव रखा गया है। किंतु इस शादी से उनके मामा साधु यादव खासा नाराज हो गए हैं। शादी के महज 24 घंटे बाद ही उन्होने तेजस्वी और उनकी बहनों समेत पूरे परिवार पर जमकर हमला बोला है।

यादव समाज का अपमान किया है:

साधु यादव का कहना है कि तेजस्वी ने गैर समुदाय की लड़की से शादी करके समाज के माथे पर कलंक लगा दिया है। उन्होंने पूरे यादव समाज का अपमान किया है। क्या यादव समाज में लड़कियों की कमी थी जो उन्हें एक ईसाई से शादी करनी पड़ी।

मुख्यमंत्री बनने का सपना छोड़ दें तेजस्वी:

साधु यादव इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने कहा दूसरे धर्म में शादी करने के बाद अब तेजस्वी बिहार का मुख्यमंत्री बनने का सपना देखना छोड़ दें। पटना आने पर उनका जूते-चप्पलों से स्वागत किया जाएगा। उन्हें अब चंडीगढ़ और केरल जाकर वोट मांगने चाहिए, क्योंकि बिहार में उनके लिए कुछ नहीं बचा है।

एक-एक करके सबकी पोल खोलूंगा:

राबड़ी के भाई ने कहा कि लालू दूसरों को भकचोन्हर कहते हैं, असली भकचोन्हर तो उनका बेटा तेजस्वी है। इसके बाद साधु ने अपनी भांजियों का नाम लेते हुए कहा कि वह सबकी असलियत जानते हैं। एक-एक करके सबकी पोल खोल दूंगा। साधु ने जगदानंद सिंह को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि जिस तरह उत्तर प्रदेश में अमर सिंह ने मुलायम सिंह को बर्बाद कर दिया वैसे ही जगदानंद सिंह राजद में कर रहे हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो आरजेडी में ताला लगा देंगे।

यह भी पढ़ें : 

लखनऊ के ऐशबाग कर्बला से निकाले जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी ने 5 लाख

Amazing Benefits of Yogurt and Raisins Mixture दही और किशमिश के मिश्रण के अद्भुत फायदे

 

Tags