Inkhabar
  • होम
  • top news
  • Rajnath Singh: विजय पर्व के समापन समारोह में किस महिला के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने छुए पैर!

Rajnath Singh: विजय पर्व के समापन समारोह में किस महिला के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने छुए पैर!

नई दिल्ली. नई दिल्ली में आज विजय पर्व समापन समारोह आयोजित किया गया, इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ( Rajnath Singh )  ने 1971 संग्राम में अद्भुत साहस का प्रदर्शन करने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित कर्नल होशियार सिंह के पत्नी के पैर छूए. होशियार सिंह के अद्भुत शौर्य की दास्ताँ कर्नल होशियार सिंह […]

Rajnath Singh
inkhbar News
  • Last Updated: December 14, 2021 20:39:24 IST

नई दिल्ली. नई दिल्ली में आज विजय पर्व समापन समारोह आयोजित किया गया, इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ( Rajnath Singh )  ने 1971 संग्राम में अद्भुत साहस का प्रदर्शन करने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित कर्नल होशियार सिंह के पत्नी के पैर छूए.

होशियार सिंह के अद्भुत शौर्य की दास्ताँ

कर्नल होशियार सिंह का जन्म 5 मई 1937 को हरियाणा के सोनीपत जिले के सिसान गांव में हुआ था. कर्नल होशियार सिंह उन वीर सैनिकों में से एक थे, जिन्हें अपने जीवनकाल में सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र से सम्मानित होने का सौभाग्य मिला था. 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध के अंतिम 2 घंटे पहले तक जब तक युद्ध के खत्म होने की घोषणा नहीं की गई तब तक जख्मी हालत में भी होने के बावजूद डटे रहे और लगातार दुश्मन सिपाहियों का खात्मा करते रहे.

युद्ध के 50 साल पूरे होने पर वीरों की याद में मनाया गया विजय पर्व

1971 में भारत पाकिस्तान युद्ध में सैनिकों के अभूतपूर्व योगदान के लिए सैनिकों को श्रद्धांजलि जा रही है. इसी क्रम में आज दिल्ली में विजय पर्व समापन समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने परमवीर चक्र से सम्मानित होने वाले कर्नल होशियार सिंह के पत्नी के पैर छूकर सबको हैरान कर दिया.

कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्या कहा

विजय पर्व समापन समारोह के मौके पर रक्षा मंत्री ने कहा कि ‘1971 का युद्ध न्याय के लिए युद्ध था, जिसके कारण एक नए राष्ट्र-बांग्लादेश का जन्म हुआ. सौगंध हमें इस मिट्टी की, हम देश नहीं झुकने देंगे!’ इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में विजय पर्व के समापन समारोह में देश के अलग-अलग इलाकों से लाई गई मिट्टी के मिश्रण को माथे से लगाया.

 

यह भी पढ़ें:

Mamata Banerjee in Goa: गोवा में दीदी का कांग्रेस पर वार, कहा- कांग्रेस भाजपा को हराने के लिए नहीं कर रही कोई काम

What Is CDS 2019 से लेकर 2021 में जनरल बिपिन रावत की मौत के बाद चर्चा का बिंदु बना सीडीएस, आज हम बताएंगे सीडीएस का इतिहास

 

Tags