Inkhabar
  • होम
  • top news
  • Rajasthan Marriage firing : राजस्थान में हुआ तमंचे पर डिस्को, मंत्री मालवीया के बेटे की शादी में खुलेआम दनदनाई बंदूकें

Rajasthan Marriage firing : राजस्थान में हुआ तमंचे पर डिस्को, मंत्री मालवीया के बेटे की शादी में खुलेआम दनदनाई बंदूकें

राजस्थान: Rajasthan Marriage firing : Rajasthan Marriage firing:  कहते हैं कि पावर का नशा सिर चढ़कर बोलता है। इसका जीता जागता उदाहरण एक बड़े मंत्री के बेटे की शादी में देखने को मिला। राजस्थान के बांसवाड़ा में गहलोत सरकार के कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह मालवीया के बेटे एवं पूर्व की भाजपा सरकार में राज्य मंत्री […]

Firing in Marriage
inkhbar News
  • Last Updated: December 15, 2021 12:55:47 IST

राजस्थान: Rajasthan Marriage firing :

Rajasthan Marriage firing:  कहते हैं कि पावर का नशा सिर चढ़कर बोलता है। इसका जीता जागता उदाहरण एक बड़े मंत्री के बेटे की शादी में देखने को मिला। राजस्थान के बांसवाड़ा में गहलोत सरकार के कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह मालवीया के बेटे एवं पूर्व की भाजपा सरकार में राज्य मंत्री रहे धन सिंह रावत की बेटी के रिसेप्शन में जमकर फायरिंग की गई। यह विवाह समारोह सोमवार को धन सिंह रावत के हाउसिंग बोर्ड स्थित निवास पर हुआ था। एक विशाल पंडाल में आयोजित शादी समारोह में बड़ी संख्या में मेहमान उपस्थित थे। बताया जा रहा है कि बंदूकों से दनादन गोलियां दागने के समय स्वयं मंत्री मालवीया भी वहां मौजूद थे।

फायरिंग की वीडियो वायरल

शादी समारोह में हुयी फायरिंग का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि मेहमानों के साथ घर वाले नाच-गाने में मस्त हैं। इस दौरान हाथों में बंदूके थामें कुछ लोग फायर करना शुरु कर देते हैं। बाकी सब तालियां बजाकर खुश होते हैं।

राजनीतिक विरोधी बने समधी

जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया और पूर्व राज्य मंत्री धन सिंह रावत आपस में अब समधी बन गए हैं। मालवीया कांग्रेस सरकार में मंत्री हैं और रावत पूर्व में भाजपा सरकार में राज्य मंत्री रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ राजनीतिक बयानबाजी भी कर चुके हैं।

क्या कहता है कानून?

वर्तमान आर्म्स एक्ट के मुताबिक शादी या अन्य समारोह में किसी भी प्रकार के हथियारों से फायरिंग नहीं की जा सकती। यह पूर्णत: प्रतिबंधित और अपराध की श्रेणी में आता है। देखा गया है कि अक्सर शादियों में लाइसेंसधारी बंदूकों से फायरिंग की जाती है। इस कारण कई लोग अनायास ही जान भी गंवा चुके हैं। इसके बाद से किसी भी समारोह में फायरिंग ना किए जाने संशोधन किया गया था।

यह भी पढ़ें:

मिशन 2022 के पोस्टर में अखिलेश जयंत के साथ दिखे टिकैत, मचा बवाल, भाकियू ने कहा न करें राजनीतिक इस्तेमाल

Kushinagar to Kolkata and Mumbai Flights Canceled : कुशीनगर से कोलकाता और मुंबई की उड़ानें हुई रद, ओमीक्रॉन का हवाला दे 26 मार्च तक टाला प्लान

 

Tags