Inkhabar
  • होम
  • top news
  • Marriage: भारत में हिंदू रीति- रिवाज से जर्मनी का दूल्हा और रूस की दुल्हन बंधे सात फेरों के बंधन में

Marriage: भारत में हिंदू रीति- रिवाज से जर्मनी का दूल्हा और रूस की दुल्हन बंधे सात फेरों के बंधन में

Hindu Wedding Rituals गुजरात: Indian Wedding Rituals जर्मनी के आदमी ने अपनी रुसी गर्लफ्रेंड से गुजरात में हिन्दू रीति रिवाज से शादी की। एक समय रईसी जिंदगी जीने वाले क्रिस मूलर ने बताया की उन्हें भारतीय संस्कृति बेहद पसंद है। उन्हें भारत देश में घर जैसा महसूस होता है। क्रिस मूलर को भारत में अपना घर […]

Indian Wedding Rituals
inkhbar News
  • Last Updated: December 22, 2021 16:55:41 IST

Hindu Wedding Rituals

गुजरात: Indian Wedding Rituals जर्मनी के आदमी ने अपनी रुसी गर्लफ्रेंड से गुजरात में हिन्दू रीति रिवाज से शादी की। एक समय रईसी जिंदगी जीने वाले क्रिस मूलर ने बताया की उन्हें भारतीय संस्कृति बेहद पसंद है। उन्हें भारत देश में घर जैसा महसूस होता है।

क्रिस मूलर को भारत में अपना घर जैसा महसूस होता है

क्रिस मूलर ने अपनी गर्लफ्रेंड जूलिया उख्वाकातिना से भारत में शादी कर ली। इन दोनों की शादी अब हर जगह चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल दोनों की शादी रविवार को गुजरात के हिम्मतनगर के सरोदिया गांव में हुई। वहीँ इस शादी में गांव के कई लोग शामिल हुए। दोनों ने हिन्दू रीति रिवाज और मंत्रो के साथ सात फेरें लिए और शादी को संपन्न किए।

क्रिस मूलर ने बताया कि एक समय था जब उन्हें रईसों की जिंदगी जीना पसंद था और वह धनी जर्मन व्यवसाय के पुत्र है। क्रिस मूलर जर्मनी और सिंगापुर स्थित कंपनी के सीईओ भी है। उन्होंने बताया कि 23 के उम्र में उनके पास सब कुछ था जैसे बड़ा घर, महँगी कारें और बहुत सारा पैसा इतना सब कुछ होने के बाद भी क्रिस मूलर उदास रहते थे।

फिर एक दिन उन्होंने स्पोर्ट्स कार खरीदी और दुनिया की यात्रा पर निकल गए। उसी दौरान क्रिस मूलर कई देश घूमे। फिर उनकी मुलाकात रूस में रहने वाली महिला से हुई, जिनका नाम जूलिया उख्वाकातिना है. वह एक योगा ट्रेनर है। इन दोनों की मुलाकात वियतनाम में हुई और इनकी जान पहचान बढ़ी।

क्रिस मूलर ने भारत देश को अपना विवाह स्थल के रूप में चुना

क्रिस मूलर ने बताया की उन्होंने कई देशों की यात्रा की। लेकिन उन्हें भारत देश की सभ्यता और रीति रिवाज बेहद पसंद आई। क्रिस ने बताया कि उन्हें भारत देश में अपने घर जैसा महसूस हुआ. इसलिए उन्होंने अपनी शादी करने के लिए भारत देश चुना। क्रिस कहते है कि उन्हें अपने देश में भी ऐसा महसूस नहीं होता जैसा महसूस भारत देश में हुआ। उन्हें भारत की संस्कृति ने काफी प्रभावित किया।

भारत देश एक धार्मिक स्थान है और मुझे यहाँ रहना पसंद है। साल 2019 में क्रिस मूलर अपनी गर्लफ्रेंड जूलिया उख्वाकातिना संग गुजरात के सरोदिया गांव आये थे। जिसके बाद दोनों को उस जगह से प्यार हो गया और दोनों ने यही तय किया कि वे दोनों गुजरात के सरोदिया गांव में हिन्दू रीति रिवाज परंपरा के अनुसार विवाह करेंगे।

ये भी पढें :-

Haryana: खुले में नमाज पढ़े जाने पर बोले खट्टर – दूसरे समुदाय की भावनाएं भड़काना उचित नहीं

World First Text Message जानिए दुनिया का पहला टेक्स्ट मैसेज कितने का बिका

 

Tags