Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Hunarbaaz Reality Show: ‘हुनरबाज़ रियलिटी शो’ में शहनाज़ गिल आएंगी नजर, शो का प्रोमो रिलीज़ हुआ

Hunarbaaz Reality Show: ‘हुनरबाज़ रियलिटी शो’ में शहनाज़ गिल आएंगी नजर, शो का प्रोमो रिलीज़ हुआ

Shehnaaz Kuar Gill: शहनाज़ कौर गिल नई दिल्ली : एक्टर सिध्दार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के निधन के बाद से शहनाज़ गिल(Shehnaaz Kaur Gill) शोक में थी. एक्टर के निधन के बाद से एक महीने तक एक्ट्रेस ने सब लोगों से दूरी बना ली थी। यहाँ तक की सोशल मीडिया (Social Media) से भी बहुत दूर […]

Shehnaaz Kaur Gill
inkhbar News
  • Last Updated: January 16, 2022 10:58:38 IST

Shehnaaz Kuar Gill: शहनाज़ कौर गिल

नई दिल्ली : एक्टर सिध्दार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के निधन के बाद से शहनाज़ गिल(Shehnaaz Kaur Gill) शोक में थी. एक्टर के निधन के बाद से एक महीने तक एक्ट्रेस ने सब लोगों से दूरी बना ली थी। यहाँ तक की सोशल मीडिया (Social Media) से भी बहुत दूर हो गई थी. लेकिन अब एक्ट्रेस शहनाज़ गिल जीवन के हक़ीक़त को मानकर अपने काम की ओर आगे बढ़ चुकी है। अपने सिंगिंग का टैलेंट दिखते हुए नजर आएंगी, ‘रियलिटी शो हुनरबाज़’ (Reality Show Hunarbaaz) में। जो कलर्स चैनल पर 22 जनवरी 2022 को शुरू होने वाला है।

साल 2021 शहनाज़ गिल के लिए मुश्किलों से भरा हुआ

जानी मानी एक्ट्रेस शहनाज़ गिल (Shehnaaz Kaur Gill) के लिए साल 2021 बहुत मुश्किलों से भरा रहा। एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का सितम्बर 2021 में आधी रात में हार्ट अटैक से निधन हो गया। जिसके बाद पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया। यहाँ तक की किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा था कि एक्टर अब हमारे बीच नहीं रहे। एक्टर की निधन की खबर सुनकर शहनाज़ (Shehnaaz Kaur Gill) को बहुत बड़ा झटका लगा।

यहाँ तक कि वो कुछ दिनों तक हॉस्पिटल में भी भर्ती रही। डॉक्टर ने एक्ट्रेस की हालत बहुत गंभीर बता रहे थे। लेकिन एक बार फिर से एक्टर अपने वर्कफ्रोंट पर लौट चुकी है। और बहुत जल्द रियलिटी शो हुनरबाज़ में नजर भी आने वाली है।

Inkhabar

शहनाज़ गिल का गाना सोशल मीडिया पर वायरल हुआ

हाल ही में एक्ट्रेस शहनाज़ गिल (Shehnaaz Kaur Gill) का गाना इंस्टग्राम पर वायरल हो रहा है। उसमे उनका वॉइसओवर(Voice-Over) गाया हुआ है और बैकग्राउंड में रांझा गाना उनकी आवाज़ में बज रहा है। एक्ट्रेस (Shehnaaz Kaur Gill) वीडियो के कैप्शन में लिखती है मेरे अंदर वो हुनर जिससे मैं बहुत खुश हूँ। हुनरबाज़ वो मंच है। जहाँ आम लोग अपना हुनर दिखाकर अपने सपने को पूरा कर सकेंगे। देश की असली हुनरबाज़ की पहचान होने जा रही है ‘देश की शान हुनरबाज़’ जो 22 जनवरी से हर शनिवार और रविवार को कलर्स टीवी पर आएगा।

Inkhabar

जज बनकर ये बड़े कलाकार आएंगे

हुनरबाज़ नया रियलिटी शो (Reality Show Hunarbaaz) है जो 22 जनवरी से कलर्स टीवी पर शुरू होने वाला है। इस शो में एक्टर मिथुन चक्रवर्ती(Mithun Chakraborty) , एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra), और इंडियन फिल्ममेकर करन जोहर(Karan Johar) बतौर जज के रूप में नजर आएंगे। इस शो का प्रोमो बहुत पहले ही रिलीज़ (Promo Release) हो चूका था। इस शो को होस्ट भर्ती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिम्बाचिया (Haarsh Limbachiyaa) करेंगे।

Inkhabar

यह भी पढ़ें :

Salman Khan On Rakhi Sawant: वीकेंड के वार में सलमान खान राखी सावंत पर भड़के, एक्टर ने कही बड़ी बात !

Who is Aparna Yadav : सोशल मीडिया पर छाई मुलायम की ये बहू, भाजपा में शामिल होने की चर्चा