Inkhabar
  • होम
  • top news
  • Russia Ukraine War: यूक्रेन ने भारतीय छात्रों को बनाया बंधक, MEA का आया जवाब

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने भारतीय छात्रों को बनाया बंधक, MEA का आया जवाब

Russia Ukraine War नई दिल्ली, Russia Ukraine War युद्धग्रस्त यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने बीती रात रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की. बातचीत में रूसी राष्ट्रपति ने भारतीय छात्रों के सुरक्षित निकालने का आश्वासन दिया. क्रेमलिन की ओर से जारी […]

Russia Ukraine War
inkhbar News
  • Last Updated: March 3, 2022 10:06:50 IST

Russia Ukraine War

नई दिल्ली, Russia Ukraine War युद्धग्रस्त यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने बीती रात रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की. बातचीत में रूसी राष्ट्रपति ने भारतीय छात्रों के सुरक्षित निकालने का आश्वासन दिया. क्रेमलिन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार रूस खारकीव से एक कॉरिडोर बनाकर भारतीय छात्रों को सबसे नजदीकी रूसी इलाके में ले जाने की कोशिश कर रहा है।

यूक्रेन भारतीय छात्रों को ढाल बना रहा है- रूस

यूक्रेन में फंसे भारतीयों के बारे में जानकारी देते हुए रूसी सरकार ने बताया कि यूक्रेनी सेना भारतीय छात्रों को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रही. रूस ने आरोप लगाते हुए ये भी कहा कि यूक्रेन भारतीय छात्रों का बंधक बना रहा है और बाहर नहीं जाने दे रहा है।

नहीं बनाया बंधक-विदेश मंत्रालय

बता दे कि रूसी सरकार बंधक बनाने को कुछ मीडिया संस्थानों के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर बताया कि भारतीय दूतावास भारतीय नागरिकों के संपर्क में है और बहुत सारे छात्र खारकीव छोड़ चुके है. खारकीव में भारतीय छात्रों को बंधक बनाने जैसी कोई बात नहीं है।

 खारकीव छोड़े भारतीय छात्र- सरकार 

खारकीव शहर में हो रही भारी बमबारी के बीच भारतीय छात्रों की मुश्किले बढ़ती जा रही है. इसी बीच विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि खारकीव शहर में फंस भारतीय छात्र किसी भी हालत में शहर छोड़ दे और पैदल चलकर पिसोचिन, बाबई या बेज़लुदिवका के सुरक्षित जगह पर चले जाएं. बता दे कि इन स्थानों पर जाने के लिए भारतीय छात्रों के विदेश मंत्रालय की ओर से पांच घंटे का समय दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें:

Russia-Ukraine war: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयान, ‘तीसरा विश्व युद्ध’ ही विकल्प..