Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Wonder Cement is Flouting the rules: वंडर सीमेंट के कारखाने से निकलता जहरीला धुआं, नष्ट होती निम्बाहेड़ा की जमीन

Wonder Cement is Flouting the rules: वंडर सीमेंट के कारखाने से निकलता जहरीला धुआं, नष्ट होती निम्बाहेड़ा की जमीन

Wonder Cement is Flouting the rules चित्तौड़गढ :  Wonder Cement is Flouting the rules सीमेंट जहां एकओर ईट से ईट जोड़कर घर बनाता है, तो वहीं दूसरी ओर यह हजारों लोगों की जिंदगी को खतरे में भी डालता है. राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा के संगरिया गांव में मौजूद वंडर सीमेंट की फैक्ट्री में नियमों […]

Wonder Cement is Flouting the rules
inkhbar News
  • Last Updated: March 23, 2022 11:29:06 IST

Wonder Cement is Flouting the rules

चित्तौड़गढ :  Wonder Cement is Flouting the rules सीमेंट जहां एकओर ईट से ईट जोड़कर घर बनाता है, तो वहीं दूसरी ओर यह हजारों लोगों की जिंदगी को खतरे में भी डालता है. राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा के संगरिया गांव में मौजूद वंडर सीमेंट की फैक्ट्री में नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। इस सीमेंट फैक्ट्री में लगातार नियमों को ताक पर रखकर अरावली की पहाड़ियों को मिट्टी में तब्दील किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद वंडर सीमेंट (Wonder Cement) यहां पर अवैध माइनिंग कर रहा है।

Inkhabar

निम्बाहेड़ा के संगरिया गांव में मौजूद किसानों पर उनकी जमीन को सस्ते दामों पर बेचने का दबाव बनाया जा रहा है। ये सब होने के बावजूद प्रशासन आंख बंद करके बैठा है। एक समय में हरियाली से सराबोर रहने वाला निम्बाहेड़ा अब वीरान शहर में बदल गया है। यहां मौजूद वंडर सीमेंट की फैक्ट्री से निकलते जहरीले धुएं ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। यहां हो रही पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और सीमेंट फैक्ट्री की वजह से उड़ने वाली धूल से अब यहां सिर्फ बंजर जमीन देखने को मिलती है। फैक्ट्री से निकलते प्रदूषण ने न सिर्फ यहां रहने वाले लोगों की सेहत पर असर डाला है, बल्कि खेती भी नाममात्र की रह गई है।

बीमारियों से जूझ रहे निम्बाहेड़ा के लोग

Inkhabar

फैक्ट्री के आस-पास रहने वाले लोगों का कहना है कि इस फैक्ट्री से निकलने वाला धुआं और मिट्टी उनके घरों की छतों पर जम जाती है। इस उड़ती धूल से मवेशियों के चारे को बचाने के लिए ढक कर रखते हैं। फैक्ट्री के लोगों ने दादागिरी कर उनके खिलाफ उठने वाली आवाज को दबा रखा है।

सीमेंट कंपनी ने न तो यहां के लोगों को रोजगार दिया और न ही उनके हित में कोई काम किया, सिवाए सांस न लेने वाली बीमारी के। इस फैक्ट्री से निकलने वाले प्रदूषण की वजह से गांव के लोगों पर सिलिकोसिस नाम की एक खतरनाक बीमारी का खतरा मंडरा रहा है।

माइनिंग की वजह से कई घरों की छतें ढही

Inkhabar

सीमेंट कंपनी लगातार अरावली का सीना छलनी करती रहती है। जिससे यहाँ मौजूद घरों में बड़ी-बड़ी दरारें आ जाती है। फैक्ट्री में होने वाली माइनिंग की वजह से कई घरों की छतें तक ढह चुकीं हैं। फैक्ट्री के मैनेजमेंट के लोग यहां के किसानों पर दबाव बना कर सस्ते दामों पर उनसे जबरदस्ती जमीन खरीदते हैं, और उन्हें चुप रहने के लिए धमकाया भी जाता है। पिछले 15 सालों में इस फैक्ट्री ने संगरिया गांव में एक भी विकास का कार्य नहीं करवाया है। गांव की सड़कों में जगह जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिनमें गंदा पानी भरा रहता है। इस गांव में घरों से गंदा पानी निकलने के नालियां तक नहीं हैं। गांव में बिजली तो है लेकिन रात के समय सड़कों पर रोशनी नहीं होती।

यह भी पढ़ें:

Bengal: बीरभूम में TMC नेता पर बम हमले के बाद कटा बवाल,10 लोगों को जिंदा जलाया

Tags