Inkhabar
  • होम
  • भोजपुरी सिनेमा
  • भोजपुरी : दुल्हन बनकर आम्रपाली ने गाया फर्राटेदार अंग्रेजी गाना, देख कर उड़ जाएंगे होश!

भोजपुरी : दुल्हन बनकर आम्रपाली ने गाया फर्राटेदार अंग्रेजी गाना, देख कर उड़ जाएंगे होश!

भोजपुरी  नई दिल्ली, भोजपुरी सिनेमा में अपने गुड लुक्स और अपनी अदाओं के साथ-साथ अपने हुनर से भी नाम कमाने वाली आम्रपाली से तो आप परिचित होंगे ही. लेकिन क्या आप कभी भोजपुरी अदाकारा की फर्राटेदार अंग्रेजी सुनी है? नहीं सुनी तो आइये आपको सुनाते हैं. कुछ अलग है ये वीडियो भोजपुरी इंडस्ट्री की रानी […]

भोजपुरी : दुल्हन बनकर आम्रपाली ने गाया फर्राटेदार अंग्रेजी गाना, देख कर उड़ जाएंगे होश!
inkhbar News
  • Last Updated: April 9, 2022 17:49:22 IST

भोजपुरी 

नई दिल्ली, भोजपुरी सिनेमा में अपने गुड लुक्स और अपनी अदाओं के साथ-साथ अपने हुनर से भी नाम कमाने वाली आम्रपाली से तो आप परिचित होंगे ही. लेकिन क्या आप कभी भोजपुरी अदाकारा की फर्राटेदार अंग्रेजी सुनी है? नहीं सुनी तो आइये आपको सुनाते हैं.

कुछ अलग है ये वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की रानी कहलाने वाली आम्रपाली दुबे इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. उनकी ये वीडियो कुछ अलग है जिसमें भोजपुरी अदाकारा को आप अंग्रेजी गाने में लिपसिंक करते देख सकते हैं. इस दौरान वह किसी दुल्हन की तरह सजी हुई हैं. जो इस वीडियो को और भी अलग बना रहा है.

कार में शूट की वीडियो

वीडियो आम्रपाली ने अपनी कार में शूट किया है. जहां उन्होंने अंग्रेजी गाने पर इतने फर्राटेदार तरीके से लिपसिंक किया है जिसे देख कर अब उनके फैंस भी काफी इम्प्रेस हैं. आपको बता दें, सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की फैन फॉलोविंग भी काफी जबरदस्त है. शायद उनके लीग से हटकर होना ही एक कारण है कि उनके फैंस उनपर इतना प्यार लुटाते हैं.

 

निरहुआ के साथ की जाती हैं पसंद

आम्रपाली की जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा में निरहुआ के साथ काफी पसंद किया जाता रहा है. बता दें उनकी और निरहुआ की जोड़ी को इतना पसंद किया जाता रहा है कि आज भोजपुरी में उन्होंने निरहुआ के साथ दर्जनों हिट फिल्में दी हैं. अब आम्रपाली के इस सोलो वीडियो को भी खूब पसंद किया जा रहा है. फैंस इस वीडियो पर तरह-तरह के कमैंट्स कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा, नज़र उतार लो. तो दूसरा प्रशंसक लिखता है, क्या बात है आम्रपाली गज़ब. अब तक उनके इस वीडियो पर हज़ारों लाइक्स आ चुके हैं. उनकी इस वीडियो को भी उनके हर गाने और फिल्मों की तरह ही उनके फैंस और प्रशंसक खूब प्यार दिखा रहे हैं. 

 

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान: सुप्रीम कोर्ट ने डिप्टी स्पीकर के फैसले को बताया गैर संवैधानिक

Story Of Sher Singh Raana : शेर सिंह राणा की बायोपिक करेंगे विद्युत जामवाल