Inkhabar
  • होम
  • top news
  • यूपी में ट्रांसफर शुरू, एक दर्जन से अधिक IPS अफसरों का तबादला

यूपी में ट्रांसफर शुरू, एक दर्जन से अधिक IPS अफसरों का तबादला

उत्तर प्रदेश: लखनऊ।  उत्तर प्रदेश की सत्ता में योगी सरकार की दोबारा ताजपोशी के बाद अफसरों का तबादला शुरू हो गया है. गुरूवार रात को योगी सरकार ने प्रदेश के एक दर्जन से अधिक भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला कर दिया. इस तबादला सूची में चित्रकूट का पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा, हाथरस का […]

उत्तर प्रदेश
inkhbar News
  • Last Updated: April 15, 2022 16:25:30 IST

उत्तर प्रदेश:

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश की सत्ता में योगी सरकार की दोबारा ताजपोशी के बाद अफसरों का तबादला शुरू हो गया है. गुरूवार रात को योगी सरकार ने प्रदेश के एक दर्जन से अधिक भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला कर दिया. इस तबादला सूची में चित्रकूट का पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा, हाथरस का पुलिस अधीक्षक विकास वैद्य को बनाया गया है।

अमरोहा के पुलिस कप्तान को हटाया गया

बता दे कि योगी सरकार 2.0 बनने के बाद हुए इस तबादलें की सूची में अमरोहा की पुलिस कप्तान श्रीमती पूनम का नाम भी शामिल है. उन्हें एसपी पद से हटाकर प्रतीक्षा सूची में रखा गया है. हाथरस के पुलिस अधीक्षरक रहे विनीत जायसवाल को अमरोहा का नया पुलिस कप्तान बनाया है।

पूरी लिस्ट-

1- विनीत जायसवाल, वर्तमान तैनाती- पुलिस अधीक्षक, हाथरस, नवीन तैनाती- पुलिस अधीक्षक, अमरोहा
2- श्रीमती पूनम, वर्तमान तैनाती- पुलिस अधीक्षक, अमरोहा, नवीन तैनाती- प्रतीक्षारत
3- हेमन्त कुटियाल, वर्तमान तैनाती- पुलिस अधीक्षक, बलरामपुर, नवीन तैनाती- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद
4- बबलू कुमार, वर्तमान तैनाती- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद, नवीन तैनाती- प्रतीक्षारत
5- राजेश कुमार सक्सेना, वर्तमान तैनाती- सेनानायक, 08वीं वाहिनी पीएसी बरेली, नवीन तैनाती- पुलिस अधीक्षक, बलरामपुर
6- अंकित मित्तल, वर्तमान तैनाती- पुलिस अधीक्षक, रामपुर, नवीन तैनाती- सेनानायक, 08वीं वाहिनी पीएसी बरेली
7- अशोक कुमार, वर्तमान तैनाती- पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, सम्बन्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, यूपी, लखनऊ, नवीन तैनाती- पुलिस अधीक्षक, रामपुर
8- कौस्तुभ, वर्तमान तैनाती- पुलिस अधीक्षक, संतकबीर नगर, नवीन तैनाती- पुलिस अधीक्षक, महाराजगंज
9- सोनम कुमार, वर्तमान तैनाती- अपर पुलिस अधीक्षक, नगर, गोरखपुर, नवीन तैनाती- पुलिस अधीक्षक, संतकबीर नगर
10- प्रदीप गुप्ता, वर्तमान तैनाती- पुलिस अधीक्षक, महाराजगंज, नवीन तैनाती- सेनानायक, 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर नगर
11- विकास कुमार वैद्य, वर्तमान तैनाती- सेनानायक, 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर नगर, नवीन तैनाती- पुलिस अधीक्षक, हाथरस
12- अतुल शर्मा, वर्तमान तैनाती- अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण सहारनपुर, नवीन तैनाती- पुलिस अधीक्षक, चित्रकूट
13- धवल जायसवाल, वर्तमान तैनाती- पुलिस अधीक्षक, चित्रकूट, नवीन तैनाती- पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर
14- सचीन्द्र पटेल, वर्तमान तैनाती- पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर, नवीन तैनाती- प्रतीक्षारत