Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • धोखेबाज लोग और सांप में से एक को चुनना है तो किसे चुनेंगे… चाणक्य  से जानेंं जवाब

धोखेबाज लोग और सांप में से एक को चुनना है तो किसे चुनेंगे… चाणक्य  से जानेंं जवाब

नई दिल्ली। चाणक्य नीति का कहना है कि कुछ गलतियाँ ऐसी होती हैं जिन्हें करने से जीवन बर्बाद हो जाता है और फिर से वही होना संभव नहीं है। जबकि सही समय पर लिए गए सही निर्णय व्यक्ति को मंजिल तक ले जाते हैं। आज हम चाणक्य नीति में वर्णित कुछ ऐसी महत्वपूर्ण नीतियों के […]

chankya niti.png
inkhbar News
  • Last Updated: May 14, 2022 12:52:36 IST

नई दिल्ली। चाणक्य नीति का कहना है कि कुछ गलतियाँ ऐसी होती हैं जिन्हें करने से जीवन बर्बाद हो जाता है और फिर से वही होना संभव नहीं है। जबकि सही समय पर लिए गए सही निर्णय व्यक्ति को मंजिल तक ले जाते हैं। आज हम चाणक्य नीति में वर्णित कुछ ऐसी महत्वपूर्ण नीतियों के बारे में बताएंगे, जिनका पालन करने से व्यक्ति कई परेशानियों से बचता है और जीवन में सफलता भी प्राप्त करता है।

चाणक्य की इन बातों को जीवन में उतारें

आचार्य चाणक्य अपनी नीति में कहते हैं कि हर चीज, व्यक्ति के स्थिति में कुछ न कुछ अच्छा और बुरा जरूर होता है। लेकिन हमेशा अच्छे को स्वीकार करें और बुरे से दूर रहें। ऐसा करने से जीवन में काफी सफलता मिलेगी। यानी अपनी सोच को हमेशा सकारात्मक रखें।

सदाचारी लोग और विशेषकर महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। भले ही सज्जन, चरित्रवान लड़की किसी दुष्ट परिवार की हो, उसे अपने घर की बहू बनाने से परहेज न करें। ऐसी गुणी लड़की आपके घर और जीवन को स्वर्ग बना देगी। ऐसी लड़की को अपने घर की बहू बनाते समय उसके परिवार की बजाय उसके गुणों को महत्व दें।

चाणक्य कहते हैं कि अगर कोई कीमती चीज गंदगी में गिर भी जाए तो उसकी कीमत नहीं घटती है। इसलिए अगर मिट्टी में भी सोना गिरता हुआ दिखे तो उसे उठाने में संकोच न करें।

अगर आपको धोखेबाज लोगों और सांप में से किसी एक को चुनना है तो सांप को चुनें क्योंकि जब आप उसे परेशान करेंगे तभी वह आप पर हमला करेगा। लेकिन धोखेबाज का आप कितना भी भला कर लें, वह आपको नुकसान पहुंचाएगा।

also read;-

कांग्रेस चिंतन शिविर: 5 साल काम करने पर मिलेगा टिकट, एकमत से पास हुआ प्रस्ताव