Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • क्राइम: ये कैसा प्यार! बॉयफ्रेंड ने WhatsApp पर किया ब्लॉक तो लड़की ने कर ली आत्महत्या

क्राइम: ये कैसा प्यार! बॉयफ्रेंड ने WhatsApp पर किया ब्लॉक तो लड़की ने कर ली आत्महत्या

मुंबई: दहिसर में एक लड़की ने महज इस बात से नाराज होकर जान दे दी क्योंकि उसके बॉयफ्रेंड ने उसे व्हाटसएप पर से ब्लॉक कर दिया था। मिली जानकारी के मुताबिक, 20 साल की लड़की और उसके बॉयफ्रेंड के बीच किसी बात को लेकर बहस के बाद अपना नंबर ब्लॉक किए जाने से आहत होकर […]

whatsapp
inkhbar News
  • Last Updated: May 19, 2022 20:24:28 IST

मुंबई: दहिसर में एक लड़की ने महज इस बात से नाराज होकर जान दे दी क्योंकि उसके बॉयफ्रेंड ने उसे व्हाटसएप पर से ब्लॉक कर दिया था। मिली जानकारी के मुताबिक, 20 साल की लड़की और उसके बॉयफ्रेंड के बीच किसी बात को लेकर बहस के बाद अपना नंबर ब्लॉक किए जाने से आहत होकर फांसी लगा ली.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक लड़की का नाम प्रणाली लोकारे है. प्रणाली का शव सोमवार सुबह फंदे से लटकता हुआ मिला था। प्रणाली के बॉयफ्रेंड ने उसका नंबर व्हाटसएप पर ब्लॉक कर दिया था जिससे नाराज़ होकर लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के घर पर फांसी लगा ली.

पुलिस के मुताबिक, लड़की और उसका 27 वर्षीय प्रेमी बीते छह सालों से एक-दूसरे को जानते थे। रविवार की रात दोनों किसी की शादी में गए थे. जिसके बाद लड़की ने इच्छा जताई कि वह अपने प्रेमी के साथ उसके घर पर रात भर रुकना चाहती है। गौरतलब है कि प्रेमी उसकी मांग पर राजी नहीं हुआ और लड़की को घर जाने के लिए कहा।

प्रेमी ने व्हाटसएप पर किया ब्लॉक

बताया जा रहा है कि इसके बाद वह चली गई, लेकिन इसके तुरंत बाद लड़की ने अपने प्रेमी को कॉल करना शुरू कर दिया और फिर से कहने लगी उसे उसके घर आना है. अधिकारी के मुताबिक, लड़की के प्रेमी ने उसे मना कर दिया और बाद में व्हाट्सऐप पर से उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।

पुलिस ने बताया कि लड़की इस बात से नाराज़ अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और अपने प्रेमी से व्हाट्सऐप पर उसका नंबर ब्लॉक करने को लेकर सवाल किया। इसके बाद लड़की अपने प्रेमी के घर पर रुक गई, लेकिन रात में अपने दुपट्टे का फंदा बना छत से लटक गई। जब सुबह उसका प्रेमी उठा तो वह उसे फंदे से लटकता पाकर हैरान रह गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की है. अधिकारी ने बताया कि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें:

Delhi-NCR में बढ़े कोरोना के केस, अध्यापक-छात्र सब कोरोना की चपेट में, कहीं ये चौथी लहर का संकेत तो नहीं

IPL 2022 Playoff Matches: ईडन गार्डन्स में हो सकते हैं आईपीएल 2022 के प्लेऑफ मुकाबले, अहमदाबाद में होगा फाइनल

Tags