Inkhabar
  • होम
  • top news
  • महंगाई की मार: आज फिर बढ़े सीएनजी के दाम, जानिए अपने शहर का भाव

महंगाई की मार: आज फिर बढ़े सीएनजी के दाम, जानिए अपने शहर का भाव

महंगाई की मार: नई दिल्ली। देशभर में आम जनता पर महंगाई की मार रूकने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली में लोगों पर महंगाई की तगड़ी मार पड़ती दिख रही है। अभी महज कुछ दिन पहले ही बढ़ाए गए सीएनजी के दामों में आज एक बार फिर आग लगी […]

सीएनजी के दाम
inkhbar News
  • Last Updated: May 21, 2022 08:02:17 IST

महंगाई की मार:

नई दिल्ली। देशभर में आम जनता पर महंगाई की मार रूकने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली में लोगों पर महंगाई की तगड़ी मार पड़ती दिख रही है। अभी महज कुछ दिन पहले ही बढ़ाए गए सीएनजी के दामों में आज एक बार फिर आग लगी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सीएनजी के दामों में फिर से इजाफा किया गया है। सीएनजी बढ़ी हुई नई कीमते दिल्ली में 21 मई से प्रभावी होंगी।

6 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम

बता दें कि 6 दिनों के अंदर ये दूसरी बार है कि दिल्ली में सीएनजी के दाम बढ़ाए गए है। आज से 6 दिन पहले 15 मई को दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमत में 2 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोत्तरी की गई थी। फिलहाल अभी राजधानी दिल्ली में एक किलोग्राम सीएनजी की कीमत 75.61 रुपए है।

गुरुग्राम में 83.94 रूपये पहुंची कीमत

सीएनजी के दामों में दिल्ली के साथ ही गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी 2 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। नई बढ़ी कीमतों के बाद अब इन जगहों पर प्रति किलोग्राम सीएनजी का दाम 78.17 रुपये हो गया है। इसके साथ ही गुरुग्राम में एक किलोग्राम सीएनजी के लिए अब लोगों को 83.94 रुपये की कीमत चुकानी पड़ेगी।

दूसरे राज्यों में भी बढ़े दाम

गौरतलब है कि दिल्ली के साथ ही रेवाड़ी में भी सीएनजी की कीमतों में इजाफा होने के बाद अब 86.07 रुपए, यूपी के कानपुर में 87.40 रुपए, राजस्थान के अजमेर में 85.88 रुपए, हरियाणा के करनाल में 84.27 रुपए, मुजफ्फरनगर में 82.84 रुपए प्रति किलोग्राम का हिसाब देना पड़ेगा।

राजधानी दिल्ली में चौतरफा महंगाई की मार

फिलहाल अभी देश की राजधानी दिल्ली में आम जनता का वाहन चलाना काफी मुश्किल होता जा रहा है. सीएनजी से पहले पेट्रोल 100 रुपए का आंकड़ा पार कर चुका है और अब सीएनजी भी पेट्रोल के रास्ते पर चलती दिख रही है। बता दें कि सीएनजी गैस और पेट्रोल के दामों के बढ़ोत्तरी होने से अब आम लोगों की जेब पर खर्च लगातार बढ़ रहा है।


 

यह भी पढ़ें:

Delhi-NCR में बढ़े कोरोना के केस, अध्यापक-छात्र सब कोरोना की चपेट में, कहीं ये चौथी लहर का संकेत तो नहीं

IPL 2022 Playoff Matches: ईडन गार्डन्स में हो सकते हैं आईपीएल 2022 के प्लेऑफ मुकाबले, अहमदाबाद में होगा फाइनल