Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • क्राइम: एलबम शूटिंग के बहाने हरियाणवी सिंगर का किया कत्ल, रोहतक में दफनाया शव

क्राइम: एलबम शूटिंग के बहाने हरियाणवी सिंगर का किया कत्ल, रोहतक में दफनाया शव

चंडीगढ़: हरियाणवी सिंगर दिव्या इंदौरा की हत्या का बहुचर्चित मामला सुलझता नजर आ रहा है. दरअसल, इस हत्या के पीछे का मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है. हरियाणवी लोक गायिका दिव्या को शूटिंग के नाम पर रोहतक ले जाकर उसकी हत्या कर शव को दफना दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका संगीता उर्फ […]

divya indora
inkhbar News
  • Last Updated: May 26, 2022 19:05:56 IST

चंडीगढ़: हरियाणवी सिंगर दिव्या इंदौरा की हत्या का बहुचर्चित मामला सुलझता नजर आ रहा है. दरअसल, इस हत्या के पीछे का मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है. हरियाणवी लोक गायिका दिव्या को शूटिंग के नाम पर रोहतक ले जाकर उसकी हत्या कर शव को दफना दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका संगीता उर्फ दिव्या इंदौरा 11 मई से लापता थीं। दिव्या उर्फ़ संगीता के परिजनों ने 14 मई को दिल्ली के जाफरपुर कलां थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी थी। सूत्रों की माने तो पुलिस ने इस मामले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Inkhabar

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने बताया कि दिव्या इंदौरा अपने परिवार के साथ जाफरपुर कलां इलाके में रहती थीं और हरियाणवी गायिका थीं। परिजनों ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह 11 मई को अपने एक एलबम की शूटिंग के लिए भिवानी जाने वाली थी। उसे रोहित और उसका एक और दोस्त अपने साथ लेकर गए थे। कई दिनों तक जब दिव्या के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली और उसका फोन लगातार बंद जा रहा था तो 14 मई को उनके परिजनों ने जाफरपुर कलां थाने में की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की तहकीकात में पता चला कि दिव्या का फोन शनिवार को ऑन हुआ। जिसके बाद फोन की लोकेशन ट्रेस करने के बाद पुलिस ने आरोपी रोहित को हिरासत में ले लिया। उसने पूछताछ में दिव्या की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। रोहित से मिली सूचना के बाद दिल्ली पुलिस ने हरियाणा पुलिस को जानकारी दी।

जमीन में दबा हाथ और एक पैर नजर आया

Inkhabar

हरियाणा पुलिस ने रोहतक के नजदीक फ्लाईओवर के पास एक क्षत-विक्षत शव बरामद किया। फ्लाईओवर के नजदीक से एक व्यक्ति गुजर रहा था। फ्लाईओवर के नीचे उसे जमीन में दबा एक हाथ नजर आया। ध्यान से देखने पर उसे एक पैर भी नजर आया। इसके बाद उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने युवती के शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए पीजीआई भेज दिया है।

ब्लैकमेल कर रही थी दिव्या

पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि रोहित दिव्या का दोस्त था। उसने बताया कि दिव्या उसे लगातार ब्लैकमेल कर रही थी। जिसके चलते उसने दोस्त के साथ मिलकर दिव्या की हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें :

बीजेपी MYY फॉर्मूला: पीएम मोदी राजस्थान बीजेपी की लगाएंगे नैया पार, चुनावों में फिर ‘MYY’ फॉर्मूला बनेगा संकटमोचन

भारत में ओमिक्रोन सबवैरिएंट BA.4 का पहला केस मिला, इन्साकाग ने की पुष्टि, जानें क्या है ये नया वैरिएंट?