Inkhabar

जानिए कौन है श्रुति शर्मा जो बनी यूपीएससी टॉपर

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 के मेन्स चरण के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। UPSC ने CSE 2021 अंतिम परिणाम अंतिम चयन सूची भी जारी की है। यूपीएससी द्वारा जारी चयनित उम्मीदवारों की सूची के अनुसार श्रुति शर्मा (रोल नंबर 0803237) ने पहला स्थान (अखिल भारतीय रैंक […]

shruti sharma.png
inkhbar News
  • Last Updated: May 30, 2022 16:27:16 IST

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 के मेन्स चरण के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। UPSC ने CSE 2021 अंतिम परिणाम अंतिम चयन सूची भी जारी की है। यूपीएससी द्वारा जारी चयनित उम्मीदवारों की सूची के अनुसार श्रुति शर्मा (रोल नंबर 0803237) ने पहला स्थान (अखिल भारतीय रैंक एआईआर 1) हासिल किया है। श्रुति शर्मा के अलावा तीन और महिला उम्मीदवारों अंकिता अग्रवाल (रोल नंबर 0611497), गामिनी सिंगला (रोल नंबर 3524519) और ऐश्वर्या वर्मा (रोल नंबर 5401266) ने क्रमश: दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया।

कौन है टॉपर श्रुति शर्मा

सिविल सेवा परीक्षा 2021 में टॉप करने वाली श्रुति शर्मा ने सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पढ़ाई की। इसके बाद श्रुति शर्मा ने जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की। उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली श्रुति शर्मा ने इतिहास की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने जामिया आरसीए से दो साल की तैयारी की।

यकीन नहीं हो रहा…

यूपीएससी सीएसई 2021 में प्रथम स्थान हासिल करने के बाद, श्रुति शर्मा (एआईआर 1) ने कहा कि उन्हें इस बार सिविल सेवा परीक्षा को क्रैक करने का विश्वास था, लेकिन घोषित चयनितों में वह पहली उम्मीदवार थीं। कहा कि पहला स्थान मिलना किसी सपने से कम नहीं है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल होना चाहती है श्रुति

सिविल सेवा परीक्षा 2021 में प्रथम स्थान हासिल करने वाली श्रुति शर्मा का आईएएस बनने का सपना है। वह भारतीय प्रशासनिक सेवा यानि आईएएस में शामिल होना चाहती है।

यह पढ़े-

क्या है लैंड फॉर जॉब स्कैम, जिसमें उलझ गए लालू, इन मामलों में पहले ही लटक रही है तलवार