Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • बीजेपी ने लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के घोषित किए उम्मीदवार, देखें पूरी लिस्ट

बीजेपी ने लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के घोषित किए उम्मीदवार, देखें पूरी लिस्ट

उपचुनाव 2022: नई दिल्ली। देश के कई लोकसभा और विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव (By-Election) को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जिसमें उत्तर प्रदेश के रामपुर से घनश्याम लोधी (Ghanshyam Lodhi) और आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव (Dinesh lal yadav) को उम्मीदवार बनाया गया है। त्रिपुरा […]

बीजेपी
inkhbar News
  • Last Updated: June 4, 2022 13:48:21 IST

उपचुनाव 2022:

नई दिल्ली। देश के कई लोकसभा और विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव (By-Election) को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जिसमें उत्तर प्रदेश के रामपुर से घनश्याम लोधी (Ghanshyam Lodhi) और आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव (Dinesh lal yadav) को उम्मीदवार बनाया गया है।

त्रिपुरा में सीएम साहा बने उम्मीदवार

बीजेपी उम्मीदवारों की सूची में त्रिपुरा की टाउन बोरदोवली सीट से मुख्यमंत्री माणिक साहा (Manik Saha), अगरतला से अशोक सिन्हा, सुरमा (अजा) स्वप्न दास पॉल (Swapna Das Paul), जुबराजनगर से मालिना देबनाथ (Malina Debnath) का नाम शामिल है।

राजेश बने राजिन्दर नगर सीट से उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चढ्ढा (Raghav Chadha) के राज्यसभा सांसद बनने के बाद खाली हुई विधानसभा सीट राजिन्दर नगर से भारतीय जनता पार्टी ने राजेश भाटिया (Rajesh Bhatia) को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि राघव पंजाब से राज्यसभा सांसद बने है।

पूरी लिस्ट-

लोकसभा उप-चुनाव 2022

उत्तर प्रदेश, रामपुर- घनश्याम लोधी
उत्तर प्रदेश, आजमगढ़- दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’

विधानसभा उप-चुनाव 2022

त्रिपुरा, टाउन बोरदोवली- माणिक शाह
त्रिपुरा, अगरताल- डॉ अशोक सिन्हा
त्रिपुरा, सुरमा (अजा)- स्वप्न दास पॉल
त्रिपुरा, जुबराजनगर- मालिना देबनाथ
आंध्र प्रदेश, आत्मकूर- गुंदलपल्ली भरत कुमार यादव
दिल्ली, राजिन्दर नगर- राजेश भाटिया
झारखंड, मंदर (अजजा)- गंगोत्री कुजूर

यह भी पढ़े-

KK की मौत पर बड़ा खुलासा: 2500 की क्षमता वाले हॉल में जुटे 5000 लोग, भीड़ हटाने के लिए छोड़ी गई गैस