पटना : भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘जिला चंपारण’ से मशहूर होने वाली एक्ट्रेस मोहिनी घोष सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर फैंस को एंटरटेन करने के लिए अपने डांस के वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। जिसे देख यूजर्स उनकी अदाओं के कायल हो गए हैं। उनके डांस मूव्स की तारीफ चारों ओर की जाती है।अभिनेत्री अपना कोई भी वीडियो शेयर करती हैं तो वो चंद मिंटो में ही वायरल हो जाता है।
अगर मोहिनी घोष के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर डाली जाए तो यहां आपको एक से बढ़कर एक वीडियो देखने के लिए मिलने वाले हैं। वे कभी हिंदी गानों पर तो कभी भोजपुरी गानों पर रील्स वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। वीडियोज में उनकी अदाएं तो कमाल लगती हैं। जिसे देख किसी के भी दिल में उन्हें करीब से देखने की इच्छा जाहिर हो ही जाएगी। इतना ही नहीं, मोहिनी को फैशन आइकन भी कहा जाता हैं।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में दूसरे प्रदेशों से आने वाली अभिनेत्रियों ने खास पहचान बनाई हैं। उनमें से एक मोहिनी घोष भी हैं। मोहिनी पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं और अब वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक लाजवाब अदाकारा की पहचान रखती हैं। फिल्म ‘जिला चंपारण’ में खेसारी लाल यादव के साथ रोमांस करने के बाद मोहिनी ने एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट अपने नाम किए हैं। मोहिनी अपने काम को लेकर बेहद सीरियस रहती हैं। साथ ही वे अपनी पर्सनालिटी को लेकर भी काफी केयरिंग नजर आती हैं। मोहिनी समय के साथ चलने वाली अभिनेत्री हैं। जो सोशल मीडिया के साथ निजी जिंदगी को लेकर काफी अवेयर रहती हैं। वो अपने काम के प्रति सजग रहती हैं। यही कारण है कि आज भोजपुरी इंडस्ट्री में वे काफी लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। साथ ही अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं।
KK की मौत पर बड़ा खुलासा: 2500 की क्षमता वाले हॉल में जुटे 5000 लोग, भीड़ हटाने के लिए छोड़ी गई गैस