Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • खुलासा : जोगिंग के वक्त मिला सलमान खान को लेटर ,लिखी थी भयानक धमकी

खुलासा : जोगिंग के वक्त मिला सलमान खान को लेटर ,लिखी थी भयानक धमकी

मुंबई : बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को एक बार फिर धमकी मिली हैं। एएनआई के मुताबिक आज सलमान खान और उनके पिता को धमकी भरा पत्र मिला हैं। इस मामले में बांद्रा पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज़ की है। आज यानी रविवार को सलमान […]

salman and salim khan
inkhbar News
  • Last Updated: June 5, 2022 20:58:44 IST

मुंबई : बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को एक बार फिर धमकी मिली हैं। एएनआई के मुताबिक आज सलमान खान और उनके पिता को धमकी भरा पत्र मिला हैं। इस मामले में बांद्रा पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज़ की है।

आज यानी रविवार को सलमान खान को जान से मारने का धमकी भरा लेटर मिला। दरअसल, सलमान खान के पिता सुबह जोगिंग पर गए तो वहां उनके और उनके बेटे सलमान खान के नाम से धमकी भरा एक पत्र मिला। जिस पर लिखा था ‘ सलमान का हाल सिद्धू मूसेवाला जैसे कर देंगे।’ बांद्रा पुलिस की आगे की जांच पड़ताल जारी है।

 

salman khan threat

सलमान खान धमकी

पहले भी मिली थी सलमान को ‘धमकी’

सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी है।अब सलमान के साथ उनकी प्राइवेट सिक्योरिटी के अलावा मुंबई पुलिस के सिपाही भी रहेंगे। मूसेवाला की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सोशल मीडिया पोस्ट कर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। बता दें, इसी गैंग ने कुछ साल पहले सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी। इसे देखते हुए सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई है। पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए उनके अपार्टमेंट के आसपास मौजूद रहेगी ताकि राजस्थान के गिरोह कोई हरकत न कर दें।

 

आइफा 2022 : सलमान खान ने किया होस्ट

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान ने हाल ही में हुए आइफा 2022 को होस्ट किया।इसी बीच सलमान ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस भी दी। सलमान के अवॉर्ड फंक्शन को होस्ट करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। बता दें, आइफा 2022 अबु धाबी में हुआ है। सलमान अब मुंबई वापस आ गए हैं।

आखिर क्यों लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान को दी धमकी

रविवार को सिद्धू मूसेवाला की निर्मम हत्या के बाद पूरे संगीत जगत में शोक की लहर है। पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू अपने गानों को लेकर कम समय में ही बड़ा नाम कमा चुके थे। वह अपने जीवन में काफी अच्छा कर रहे थे।साथ ही वे फैंस के लिए अपने अच्छे गीतों का भंडार छोड़ गए हैं वो गीत जो उनकी पहचान हैं और जो उन्हें हमेशा जिंदा रखेंगे। कहा जाता है कि लॉरेंस बिश्नोई ने काला हिरण का शिकार करने के मामले में सलमान खान की हत्या की साजिश रची थी और बिश्नोई समुदाय काला हिरण को पवित्र मानते हैं।

 

यह भी पढ़े-

KK की मौत पर बड़ा खुलासा: 2500 की क्षमता वाले हॉल में जुटे 5000 लोग, भीड़ हटाने के लिए छोड़ी गई गैस