Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • पालतू जानवरों के साथ गलती से भी न करें ये काम, देखभाल के लिए फॉलो करें ये टिप्स

पालतू जानवरों के साथ गलती से भी न करें ये काम, देखभाल के लिए फॉलो करें ये टिप्स

दिल्ली : दिल्ली और उसके आसपास राज्यों में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। इससे पालतू जानवरों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। अगर आपने भी डॉगी या बिल्ली पाल रखा है, तो गर्मी के दिनों में पालतू जानवरों का अच्छे से ख्याल रखें। लापरवाही बरतने से ये बीमार पड़ सकते हैं। […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 9, 2022 23:42:14 IST

दिल्ली : दिल्ली और उसके आसपास राज्यों में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। इससे पालतू जानवरों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। अगर आपने भी डॉगी या बिल्ली पाल रखा है, तो गर्मी के दिनों में पालतू जानवरों का अच्छे से ख्याल रखें। लापरवाही बरतने से ये बीमार पड़ सकते हैं। इंसान के पास पर्याप्त साधन है, लेकिन जानवर बोलते नहीं है। अगर बोलते भी हैं, तो उनकी भाषा समझना कठिन है। इसके लिए जानवरों की भावनाओं को समझना जरूरी है। उनके रहन-सहन में बदलाव, तेज हांफना, बार-बार भौकना का मतलब है कि डॉगी अस्वस्थ है। आइए जानते हैं कि पालतू जानवरों की देखभाल कैसे करें-

 

रोजाना नहलाएं

गर्मी को दूर करने या जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए आप उन्हें रोजाना नहलाएं। इससे न केवल उनके शरीर का तापमान संतुलित रहेगा, बल्कि विषैले पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं। डॉक्टर हमेशा पालतू जानवरों को गर्मी के दिनों में रोजाना नहलाने की सलाह देते हैं। इससे डॉगी या बिल्ली अत्यधिक गर्मी से होने वाली बीमारियों से सुरक्षित रहेगा।

संतुलित आहार दें

गर्मी के दिनों में पेट्स को संतुलित आहार दें। साथ ही आप सीजनल फलों को भी पेट्स की डाइट में जोड़ सकते हैं। इससे वे गर्मी के दिनों में हायड्रेट रहेगा। शरीर में पानी की कमी से कई बीमारियां जन्म लेती हैं। इसके लिए गर्मी के दिनों में पेट्स को बैलेंस डाइट देना जरुरी हैं।
ट्रेवलिंग के दौरान रखें ख्याल

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग ट्रेवलिंग के दौरान डॉगी को कार में छोड़ देते हैं। ऐसा करना बिल्कुल भी सही हैं। गर्मी के दिनों में डॉगी को कार में न छोड़ें, बल्कि अपने साथ रखें। कार में महज 5 से 10 मिनट में डॉगी की सेहत ख़राब हो सकती है। इसके लिए ट्रेवलिंग के दौरान डॉगी का पूरा ख्याल रखें। पेट्स को खुली जगहों पर रखें। अगर पालतू जानवर को सांस लेने में दिक्कत हो रही है या तेजी से हांफ रहा है, तो पशु चिकित्सक से जरूर चेकअप करवाएं।

 

दिल्ली मेट्रो: ब्लू लाइन सेवाएं प्रभावित, द्वारका सेक्टर 21 और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली के बीच सर्विस में देरी