Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • सनम रतनसी ने सोनाक्षी और जहीर के रिलेशन को लेकर ये क्या कह दिया, कहीं टूट न जाए रिश्ता

सनम रतनसी ने सोनाक्षी और जहीर के रिलेशन को लेकर ये क्या कह दिया, कहीं टूट न जाए रिश्ता

मुंबई : इन दिनों सोनाक्षी और जहीर अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहें हैं। जब इस बात के बारे में जहीर इकबाल की बहन सनम रतनसी से पूछा गया तो, उन्होंने सीधा जवाब देते हुए कहा, मैं इसपर कोई कमेंट नहीं करना चाहती हूं। बता दें कि जहीर फिल्मों की दुनिया का उभरता […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 9, 2022 23:48:59 IST

मुंबई : इन दिनों सोनाक्षी और जहीर अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहें हैं। जब इस बात के बारे में जहीर इकबाल की बहन सनम रतनसी से पूछा गया तो, उन्होंने सीधा जवाब देते हुए कहा, मैं इसपर कोई कमेंट नहीं करना चाहती हूं। बता दें कि जहीर फिल्मों की दुनिया का उभरता हुआ सितारा हैं, वहीं उनकी बहन इंडस्ट्री में स्टाइलिस्ट हैं और कई बड़े सेलेब्स को स्टाइल कर चुके हैं।

रिलेशनशिप को किया ऑफिशियल

सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। दर्शक उनकी फिल्मों को देखना भी काफी पसंद करते हैं। वे अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में 2 जून को सोनाक्षी का जन्मदिन था। जहीर ने सोनाक्षी को बर्थडे विश करते हुए एक वीडियो शेयर किया। जहीर ने सोनाक्षी को बर्थडे विश करते हुए अपना प्यार इजहार किया। बता दें, जहीर और सोनाक्षी ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया हैं। वहीं सोनाक्षी ने पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए रिलेशनशिप की जानकारी अपने फैंस को दी।

सोनाक्षी और इकबाल की जोड़ी

जहीर एक ज्वैलर्स की फैमिली से हैं और बचपन से ही सलमान खान के अच्छे दोस्त भी हैं। जहीर को पहली फिल्म भी सलमान खान के प्रोडक्शन से मिली थी।
जिसका नाम ‘द नोटबुक’ था। वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों साथ में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डबल एक्स एल’ में नजर आने वाले हैं। सतराम रमानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हुमा कुरैशी भी लीड रोल में नजर आएंगी।वहीं फैंस भी इस जोड़ी को देखने के लिए बेताब हैं।

जहीर और सोनाक्षी

बता दें, वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा फ्लाइट में स्नैक्स खाते हुए नजर आ रही हैं। वहीं जहीर ने एक्ट्रेस के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए लिखते हैं “हैप्पी बर्थडे सोनाक्षी,और मुझे ना मारने के लिए तुम्हारा थैंक्यू। आई लव यू… आने वाले समय में हम ऐसे ही हंसते, खाते और खुशियां बटोरते रहेंगे।

 

दिल्ली मेट्रो: ब्लू लाइन सेवाएं प्रभावित, द्वारका सेक्टर 21 और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली के बीच सर्विस में देरी