Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • गुरमीत राम रहीम को चार महीने में दूसरी बार पेरोल, जेल से निकलते ही हनीप्रीत के साथ पहुंचा आश्रम

गुरमीत राम रहीम को चार महीने में दूसरी बार पेरोल, जेल से निकलते ही हनीप्रीत के साथ पहुंचा आश्रम

गुरमीत राम रहीम: रोहतक। दो साध्वियों के साथ रेप और दो हत्याओं का दोषी डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम आज महीने की पेरोल पर जेल से रिहा हो गया। वो रोहतक जेल से निकलने के बाद हनीप्रीत के साथ सीधे उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित अपने आश्रम पहुंचा। बताया जा रहा है […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 17, 2022 11:18:53 IST

गुरमीत राम रहीम:

रोहतक। दो साध्वियों के साथ रेप और दो हत्याओं का दोषी डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम आज महीने की पेरोल पर जेल से रिहा हो गया। वो रोहतक जेल से निकलने के बाद हनीप्रीत के साथ सीधे उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित अपने आश्रम पहुंचा। बताया जा रहा है कि राम रहीम को आज सुबह 6:30 बजे रोहतक जेल से बेहद कड़ी सुरक्षा में बागपत ले जाया गया।

बागपत आश्रम में रहेगा

खबरों के मुताबिक राम रहीम को लेने के लिए हनीप्रीत और चरणजीत रोहतक जेल पहुंचे थे। वे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को लेकर सीधे बागपत आश्रम ले गए। बताया जा रहा है कि राम रहीम अब एक महीने बागपत में स्थित आश्रम में ही रहेगा।

हरियाणा सरकार ने दी पेरोल

जानकारी के मुताबिक दो साध्वियों के साथ रेप और दो हत्याओं का दोषी गुरमीत सिंह राम रहीम को हरियाणा सरकार की ओर से एक महीने की पेरोल दी गई है। इससे पहले राम रहीम को पेरोल दी जा चुकी है। चार महीनें में ये राम रहीम को मिली ये दूसरी पेरोल है। राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है।

चार महीनें में दूसरी बार पेरोल

बता दें कि इससे पहले इसी साल फरवरी महीनें में उसे हरियाणा सरकार ने 21 दिन की पेरोल दी थी। जिके बाद सात फरवरी को राम रहीम जेल से बाहर आया था और 28 फरवरी को वापस सुनारिया जेल गया था। साल 2021 में भी राम रहीम को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन की इमरजेंसी पेरोल मिली थी।

काट रहा है उम्रकैद की सजा

गौरतलब है कि राम रहीम इस वक्त 20 साल की सजा काट रहा है। उसे सिरसा स्थित अपने आश्रम में दो महिला अनुयायियों से दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा मिली है। पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने अगस्त 2017 में उसे दोषी करार दिया था। इसके साथ ही पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या मामले में भी राम रहीम को उम्रकैद की सजा मिली है।

ये भी पढ़े-

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें