Inkhabar
  • होम
  • top news
  • International Yoga Day: योग दिवस की कब और कैसे हुई शुरूआत ? जानिए पूरा इतिहास

International Yoga Day: योग दिवस की कब और कैसे हुई शुरूआत ? जानिए पूरा इतिहास

International Yoga Day: नई दिल्ली। 21 जून को हर साल दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। विश्व के अलग-अलग स्थानों पर योग के महत्व को समझते हुए योग दिवस को मनाया जाता हैं। योग का नियमित अभ्यास शरीर और मस्तिष्क को सेहतमंद रखता है और शरीर को रोगमुक्त रखता है। मन की शांति […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 21, 2022 09:21:25 IST

International Yoga Day:

नई दिल्ली। 21 जून को हर साल दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। विश्व के अलग-अलग स्थानों पर योग के महत्व को समझते हुए योग दिवस को मनाया जाता हैं। योग का नियमित अभ्यास शरीर और मस्तिष्क को सेहतमंद रखता है और शरीर को रोगमुक्त रखता है। मन की शांति की शांति के लिए भी योग काफी फायदेमंद होता है। ऋषि मुनियों के दौर से ही भारत में योग होता आ रहा है। योग का भारतीय संस्कृति और इतिहास में खास स्थान है। लेकिन क्या आपको पता है कि योग दिवस को मनाने की शुरुआत कब और कैसे हुई?

8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आइए आपको इसके इतिहास के बारे में बताते है…

कब हुई योग दिवस की शुरूआत

दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरूआत साल 2015 में हुई। जिसके बाद हर साल 21 जून के दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस बार 8वां विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। आज दुनिया भर में लोग अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग कर रहे है। कोरोना काल में योग का महत्व और अधिक बढ़ गया। जब लॉकडाउन के दौरान लोग घरों से बाहर नहीं निकल सकते थे और जिम बंद हो गए थे। उस समय लोगों ने मन को शांत और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए घर पर ही योगाभ्यास शुरू किया।

कैसे हुई योग दिवस की शुरूआत

27 सितंबर 2014 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त महासभा में दुनियाभर में योग दिवस मनाने का आह्वान किया था। जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और महज तीन महीने के अंदर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की घोषणा कर दी। इसके अगले ही साल 2015 में पहली बार विश्व योग दिवस दुनिया भर में मनाया गया।

विश्व योग दिवस 2022 की थीम

इस बार के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘मानवता के लिए योग’ रखी गई है। साल 2020 में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘घर में रहकर योग करें’ थी। वहीं साल 2021 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘मानव तंदुरुस्ती और कल्याण के लिए योग’ रखी गई थी।

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें