Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • लखनऊ: 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मदरसे में छात्रों ने किया योग

लखनऊ: 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मदरसे में छात्रों ने किया योग

लखनऊ। आज 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भारत के साथ साथ पूरे विश्वभर में मनाया जा रहा है। अलग-अलग जगह पर लोग योगाभ्यास कर रहे हैं। योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मदरसे में छात्रों ने योग किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 21, 2022 15:19:22 IST

लखनऊ। आज 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भारत के साथ साथ पूरे विश्वभर में मनाया जा रहा है। अलग-अलग जगह पर लोग योगाभ्यास कर रहे हैं। योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मदरसे में छात्रों ने योग किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी राजभवन में योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

योग हमें अनुशासित होना सिखाता है- योगी

योग दिवस के कार्यक्रम में पहुंचकर सीएम योगी ने कहा कि 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई। कोरोना महामारी की कारण से आज दो साल बाद योग का सामूहिक कार्यक्रम हो रहा है। यूपी में आज 75 हज़ार जगहों पर योग अभ्याय किया जा रहा है। आजादी के 75वें वर्ष में योग के इस कार्यक्रम में हम लोग शामिल हुए हैं यह सौभाग्य की बात है। 200 से ज्यादा देशों में आज योग का आयोजन हो रहा है। योग हमें अनुशासित होना सिखाता है। पूरी दुनिया ने सदी की सबसे बड़ी महामारी कोरोना को देखा। योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं।

75 जगहों पर विशेष कार्यक्रम

आजादी के 75वें साल यानी अमृत महोत्सव वर्ष में देश के 75 जगहों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें 6 जगह उत्तर प्रदेश के हैं। यहां केंद्रीय मंत्रियों के साथ योगी सरकार के मंत्री योगाभ्यास करेंगे। इनमें सारनाथ, लखनऊ की रेजीडेंसी, अयोध्या की राम की पैड़ी, कुशीनगर, फतेहपुर सीकरी और हस्तिनापुर शामिल हैं।

अयोध्या में भव्य आयोजन

8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज अयोध्या में राम की पैड़ी में योग दिवस का भव्य तरीके से आयोजन हो रहा है। इसमें केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि रहेंगे हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी इसमें शामिल होंगे। अयोध्या मंडल में कुल 23 लाख लोग योगाभ्यास करेंगे। वहीं गाजियाबाद में नगर निगम के 100 वार्डों के 10 पार्कों में योग कार्यक्रेम रखा गया है। शाम साढ़े 6 बजे से हिन्दी भवन में संगीतमय योग संध्या होगी।