Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • राष्ट्रपति चुनाव: NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने ममता बनर्जी से की बात, मांगा समर्थन

राष्ट्रपति चुनाव: NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने ममता बनर्जी से की बात, मांगा समर्थन

राष्ट्रपति चुनाव: नई दिल्ली। एनडीए की राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बीजेपी और एनडीए के कई बड़े नेता और मुख्यमंत्री मौजूद रहे। इसी बीच बताया जा रहा है कि द्रौपदी मुर्मू ने पश्चिम […]

NDA candidate Draupadi Murmu talks to Mamta Banerjee
inkhbar News
  • Last Updated: June 24, 2022 15:52:32 IST

राष्ट्रपति चुनाव:

नई दिल्ली। एनडीए की राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बीजेपी और एनडीए के कई बड़े नेता और मुख्यमंत्री मौजूद रहे। इसी बीच बताया जा रहा है कि द्रौपदी मुर्मू ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी से फोन पर बात की है। जिसमें उन्होंने पश्चिम बंगाल सीएम से अपने लिए समर्थन मांगा है।

ममता ने क्या कहा

जानकारी के मुताबिक द्रौपदी मुर्मू के साथ फोन पर बातचीत में ममता बनर्जी ने उन्हें अपनी तरफ से बधाई और शुभकामनाएं दीं। लेकिन उन्होंने टीएमसी के समर्थन पर हामी नहीं भरी। ममता ने एनडीए उम्मीदवार मुर्मू से कहा कि पार्टी तय करेगी कि राष्ट्रपति चुनाव में क्या करना है। बता दें कि बीजेपी और टीएमसी के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंदिता को देखते हुए ममता का द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देना मुमकिन नहीं नजर आ रहा है। टीएमसी और विपक्षी दलों ने यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया हैं।

द्रौपदी मुर्मू ने भरा पर्चा

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद रहे। संसद भवन में राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल के दफ्तर में द्रौपदी के नामांकन में प्रधानमंत्री मोदी पहले प्रस्तावक और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दूसरे प्रस्तावक बने।

बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन

द्रौपदी मुर्मू के नामांकन दाखिल करने के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत सभी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों शामिल हुए। एनडीए की ओर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के चीफ रामदास आठवाले भी नामांकन के मौके पर मौजूद रहे।

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें