Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश: सीएम जयराम ठाकुर बोले- पंजाब में मजाक बन गई है आम आदमी पार्टी, कानून-व्यवस्था नहीं संभल रही

हिमाचल प्रदेश: सीएम जयराम ठाकुर बोले- पंजाब में मजाक बन गई है आम आदमी पार्टी, कानून-व्यवस्था नहीं संभल रही

हिमाचल प्रदेश: शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी मजाक बन गई है। उनसे प्रदेश (पंजाब) की कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है। उनका हिमाचल में कोई भविष्य नहीं है। पंजाब में खुलेआम खालिस्तानी नारे लग रहे […]

CM Jai Ram Thakur
inkhbar News
  • Last Updated: June 26, 2022 16:19:28 IST

हिमाचल प्रदेश:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी मजाक बन गई है। उनसे प्रदेश (पंजाब) की कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है। उनका हिमाचल में कोई भविष्य नहीं है।

पंजाब में खुलेआम खालिस्तानी नारे लग रहे है

जयराम ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस वक्त पंजाब में AAP मजाक बन गई है। इतने कम समय में ये हाल है। लॉ एंड ऑर्डर वो संभाल नहीं पा रहे हैं, खालिस्तान के नारे खुले आम लग रहे हैं, हत्याएं और भ्रष्टाचार हो रहा है। AAP का भविष्य पंजाब में नहीं है, पूरे देश में नहीं है और हिमाचल में तो बिल्कुल भी नहीं है।

नशा बना पूरे देश की समस्या

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि नशा पूरे देश के लिए चिंता का विषय बन गया है। स्वभाविक रूप से कानूनी स्तर पर नशे से जुड़े लोगों पर कार्रवाई करने की जरूरत रहती है वो एक बात है, लेकिन उससे ज्यादा अगर समाज नशे के खिलाफ खड़ा हो तो हम जल्द सफल हो सकते हैं।

नशा को लेकर टॉस्क फोर्स का गठन

मुख्यमंत्री जयराम ने नशा मुक्ति अभियान पर कहा किहम हिमाचल प्रदेश में एक टास्क फोर्स का गठन करेंगे जिसके माध्यम से लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें