Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Alia Bhatt Pregnant : ‘बुआ और दादी’ ने जाहिर की खुशी, वीडियो हुआ जमकर वायरल

Alia Bhatt Pregnant : ‘बुआ और दादी’ ने जाहिर की खुशी, वीडियो हुआ जमकर वायरल

मुंबई : आलिया भट्ट ने अपनी अल्ट्रासाउंड की फोटो के साथ अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। तस्वीर में रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं। आलिया भट्ट ने अपनी एक बेहद प्यारी अल्ट्रासाउंड की तस्वीर शेयर करते हुए प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। ये खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें फैंस […]

ridhima kapoor
inkhbar News
  • Last Updated: June 27, 2022 18:14:43 IST

मुंबई : आलिया भट्ट ने अपनी अल्ट्रासाउंड की फोटो के साथ अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। तस्वीर में रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं। आलिया भट्ट ने अपनी एक बेहद प्यारी अल्ट्रासाउंड की तस्वीर शेयर करते हुए प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। ये खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें फैंस और सेलेब्रिटीज़ ताबड़तोड़ बधाइयां दे रहे हैं। इसी बीच बुआ रिद्धिमा कपूर और दादी नीतू कपूर ने भी इस खुशखबरी पर अपना रिएक्शन दिया हैं।

आलिया भट्ट ने जैसे ही अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया तो बुआ बनने जा रहीं रिद्धिमा कपूर अपनी खुशी कंट्रोल नहीं कर पाईं। सोशल मीडिया पर रिद्धिमा का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल रिद्धिमा कपूर ने आलिया और रणबीर की प्यारी सी फोटो शेयर की है। इस फोटो पर रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा- ‘मेरे बेबी का अपना बेबी आने वाला है। मैं तुम दोनों से बेहद प्यार करती हूं।’

नीतू कपूर ने कही ये बात

रिद्धिमा कपूर से पहले नीतू कपूर ने भी इस खुशखबरी पर अपना रिएक्शन दिया था। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। नीतू कपूर रियलिटी शो के सेट के बाहर स्पॉट हुईं तो पैपराजी ने नीतू को दादी बनने पर शुभकामनाएं दी तो नीतू ने उन सभी को शुक्रिया कहा।

आलिया भट्ट ने शेयर किया पोस्ट

आलिया ने अपने इंस्टा पर दो तस्वीरें शेयर की। पहले फोटो में वे अस्पताल के बेड पर लेटी हैं, और उनकी सोनोग्राफी हो रही है। उन्होंने कंप्यूटर स्क्रीन को ब्लर कर उस पर हार्ट इमोजी बनाया है।आलिया की साइड में रणबीर कपूर बैठे हैं। वहीं दूसरी तरफ आलिया ने शेर-शेरनी और उनके एक बच्चे की तस्वीर शेयर की। इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। फैंस रणबीर-आलिया को खूब बधाइयां दे रहें हैं।

 

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें