Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • शमशेरा के प्रमोशन को बीच में छोड़ श्रद्धा के साथ मॉरीशस जाएंगे रणबीर

शमशेरा के प्रमोशन को बीच में छोड़ श्रद्धा के साथ मॉरीशस जाएंगे रणबीर

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दोनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही वजहों से सुर्खियों में हैं। एक तरफ जहां वह अपनी वाइफ एक्ट्रेस आलिया भट्ट संग अपने पहले बेबी का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। वहीं दूसरी ओर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘शमशेरा’ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रणबीर करीब 4 साल […]

ranbir and shraddha
inkhbar News
  • Last Updated: June 30, 2022 22:09:39 IST

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दोनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही वजहों से सुर्खियों में हैं। एक तरफ जहां वह अपनी वाइफ एक्ट्रेस आलिया भट्ट संग अपने पहले बेबी का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। वहीं दूसरी ओर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘शमशेरा’ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रणबीर करीब 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इसी बीच खबर है कि रणबीर अपनी आगामी रोमांटिक-कॉमेडी की शूटिंग के लिए एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ मॉरीशस जाने वाले हैं।

लव रंजन

बता दें कि रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार एक साथ लव रंजन की फिल्म में नजर आने वाले हैं। हाल में में दोनों को स्पेन में इस फिल्म की शूटिंग करते हुए स्पॉट किया गया था। दोनों की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी। खबरों के मुताबिक फिल्म की अगली और आखिरी शूटिंग मॉरीशस में तय हुई हैं, जिसके लिए दोनों एक्टर रवाना हो चुके हैं।

कब खत्म होगी शूटिंग

एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म मेकर्स ने कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों को फिल्माने के लिए स्पेशल प्लेस की डिमांड की थी। उनके लिए मॉरीशस सबसे बेस्ट और सीक्रेट जगह लगी। कहा जा रहा है कि अब रणबीर- श्रद्धा जुलाई के पहले सप्ताह तक वहां रहने वाले हैं। इसके बाद रणबीर मुंबई वापस आएंगे और फिर से ‘शमशेरा’ के प्रमोशन में जुट जाएंगे। यह लव रंजन फिल्म का आखिरी शेड्यूल है, जिसमें एक स्पेशल गाना शामिल है। बता दें कि रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की यह फिल्म 8 मार्च, 2023 को होली पर रिलीज होगी।

इन फिल्मों में नजर आएंगे रणबीर

रणबीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में, लव रंजन की अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म शामिल है। जिसमें श्रद्धा कपूर के साथ उनकी जोड़ी देखने को मिलेगी। एक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन’ में जल्द आने वाले हैं। इस फिल्म में आलिया भट्‌ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी लीड रोल में नजर आएंगे।

 

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें