Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • कानपुर में बना देश का पहला लूडो पार्क, एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ दर्ज

कानपुर में बना देश का पहला लूडो पार्क, एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ दर्ज

लखनऊ। कानपुर में यूपी और देश का पहला सबसे बड़ा लूडो गेम पार्क बनाकर तैयार किया गया है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे 2 हजार किलो प्लास्टिक के वेस्ट से तैयार किया गया है। नगर निगम द्वारा रोजाना शहर से निकले प्लास्टिक के कूड़े को एकत्रित कर के इसे तैयार किया गया […]

ludo park
inkhbar News
  • Last Updated: July 3, 2022 10:42:44 IST

लखनऊ। कानपुर में यूपी और देश का पहला सबसे बड़ा लूडो गेम पार्क बनाकर तैयार किया गया है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे 2 हजार किलो प्लास्टिक के वेस्ट से तैयार किया गया है। नगर निगम द्वारा रोजाना शहर से निकले प्लास्टिक के कूड़े को एकत्रित कर के इसे तैयार किया गया है।

एक हॉल के साइज के बराबर

कानपुर नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अमित सिंह ने बताया कि इसकी लूडो की लंबाई और चौड़ाई 20 बाई 20 की है। कानपुर पार्क में बने इस लूडो के ऊपर लोग बैठ सकते हैं अगर कोई खेलना चाहें तो खेल भी सकता है। इस पार्क में इतने बड़े लूडो को तैयार करने का मकसद बेहद ही खास है। इसे लोगों को प्लास्टिक वेस्ट के प्रति जागरूक करने के लिए तैयार किया गया है। बता दें कि इसी तैयार करने वाली कंपनी गाजियाबाद की है वहीं लूडो में इस्तेमाल प्लास्टिक वेस्ट का इंतजाम उस इलाके के नगर निगम द्वारा किया गया है।

वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ नाम दर्ज

नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि इस लूडो पार्क को कारगिल पार्क में तैयार किया गया है। इसका नाम एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया है। फिलहाल देश में इतना बड़ा लूडो पार्क कहीं भी नही है जो कि प्लास्टिक वेस्ट से तैयार किया गया है।

प्लास्टिक को लेकर जागरूकता प्रोग्राम

गौरतलब है कि यूपी के साथ ही पूरे देश में सिंगल युज प्लास्टिक को बैन किया गया है। फिलहाल लोगों को प्लास्टिक यूज नही करने को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए पूरे राज्य में अभियान चलाया जा रहा है। इसी को लेकर कानपुर में लूडो पार्क को तैयार किया गया है, जिसका इनॉग्रेशन शनीवार को किया गया है।