Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • कुक शराब पीकर माही विज के साथ करने लगा बदतमीजी, FIR दर्ज

कुक शराब पीकर माही विज के साथ करने लगा बदतमीजी, FIR दर्ज

मुंबई: टीवी अभिनेत्री माही विज को जान से मारने की धमकी दी गई थी। ये धमकी किसी और ने नहीं बल्कि उनके कुक ने उन्हें दी थी। जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फेमस कपल जय भानुशाली और माही विज ने हाल में कुक के खिलाफ FIR करवाई थी। कपल के अनुसार कुक […]

Mahhi Vij and Jay Bhanushali
inkhbar News
  • Last Updated: July 3, 2022 23:12:22 IST

मुंबई: टीवी अभिनेत्री माही विज को जान से मारने की धमकी दी गई थी। ये धमकी किसी और ने नहीं बल्कि उनके कुक ने उन्हें दी थी। जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फेमस कपल जय भानुशाली और माही विज ने हाल में कुक के खिलाफ FIR करवाई थी। कपल के अनुसार कुक ने शराब के नशे में बदतमीजी की। जिसके बाद कपल ने बिना देरी करे पुलिस के पास जाकर एफआईआर दर्ज करवाई।

शराब पीकर गाली देने लगा- माही

माही ने बताया – कुक ने शराब पीकर हमें गाली देना शुरू कर दिया। कुक को रखे हुए हमें बस 3 दिन ही हुए थे और हमें पता चल गया था कि वो घर पर चोरी कर रहा है। मैं जय को इस बारे में बताने का इंतजार करने लगी। जैसे ही जय आया, वो कुक के साथ बिल सेटल करने लग गया लेकिन कुक को पूरे महीने की तनख्वाह चाहिए थी। जब जय ने इसकी वजह पूछी तो उसने कहा- ‘200 बिहारी लाकर खड़ा कर दूंगा। इसके बाद हम पुलिस के पास गए। माही कहती हैं – मुझे कुछ भी हो जाए उसका डर नहीं है, लेकिन मैं अपनी बेटी के लिए डरी हुई थी।

कुक को किया गिरफ्तार

इस घटना के बाद दोनों बेहद डर गए थे। दोनों ने गुरुवार को कुक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल मुंबई पुलिस ने कुक को गिरफ्तार कर लिया है। कुक का नाम संतोष यादव है। आरोपी जुहू में नेहरू नगर का निवासी है। आरोपी को IPC की धारा 509, (महिलाओं के खिलाफ हिंसा), धारा 504, (अशांति फैलाने की कोशिश) और 506 (आपराधिक गतिविधी के लिए दंड) के तहत गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना की पुष्टि मुंबई पुलिस प्रवक्ता डीसीपी संजय लाटेकर ने की।

 

रक्षाबंधन: बहनों को गोल गप्पे खिलाते दिखे अक्षय, वीडियो हुआ वायरल