Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • कर्नाटक की सिनी शेट्टी के सिर सजा मिस इंडिया 2022 का ताज, 31 फाइनलिस्ट को दी मात

कर्नाटक की सिनी शेट्टी के सिर सजा मिस इंडिया 2022 का ताज, 31 फाइनलिस्ट को दी मात

Miss India 2022: मुंबई। मिस इंडिया 2022 का ताज सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने अपने नाम किया है। बता दें कि सिनी कर्नाटक कि रहने वाली है। भारत को अपनी इस साल की मिस इंडिया मिल गई है। 3 जुलाई को मुंबई में ये इवेंट हुआ था, जहां 31 फाइनलिस्ट को मात देने के बाद […]

Sini Shetty-Miss India 2022
inkhbar News
  • Last Updated: July 4, 2022 12:20:05 IST

Miss India 2022:

मुंबई। मिस इंडिया 2022 का ताज सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने अपने नाम किया है। बता दें कि सिनी कर्नाटक कि रहने वाली है। भारत को अपनी इस साल की मिस इंडिया मिल गई है। 3 जुलाई को मुंबई में ये इवेंट हुआ था, जहां 31 फाइनलिस्ट को मात देने के बाद सिनी शेट्टी ने अपने नाम ये खिताब किया। फर्स्ट रनरअप बनीं रूबल शेखावत राजस्थान की रहने वाली है। वहीं उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान सेकेंड रनरअप रहीं। तीनों ही मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में बेहद सुंदर लग रही थी।

बॉलीवुड सितारों ने लगाए चार चांद

मुंबई में हुए मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे. जिसमें कृति सेनन, नेहा धूपिया, मनीष पॉल,मलाइका अरोड़ा, राजकुमार राव, मिथाली, डिनो मोरेया, राज समेत कई कलाकार वह मौजूद थे। कृति सेनन ने इस इवेंट में अपने परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए थे। आपको बता दें कि इस इवेंट की एक खास बात ये भी थी कि नेहा धूपिया को मिस इंडिया बने हुए पूरे 20 साल हो गए थे। जिसे इस इवेंट में सेलिब्रेट किया गया।

मिस इंडिया का ताज जीतने वाली सिनी शेट्टी महज 21 साल की हैं। वह अभी चार्टेड फाइनेंस एनालिस्ट का कोर्स कर रही हैं। सिनी शेट्टी को डांस का बहुत शौक है उन्होंने 4 साल की उम्र से ही भरतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था।

महाराष्ट्र: पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे संजय राउत, कहा- जिंदगी में कभी गलत काम नहीं किया