Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • CBSE Result 2022: आज जारी हो सकता है सीबीएसई के 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

CBSE Result 2022: आज जारी हो सकता है सीबीएसई के 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

CBSE Result 2022: नई दिल्ली। सीबीएसई 10वीं और 12वीं के बच्चों का इंतजार खत्म होने वाला है। बोर्ड जल्द ही 2022 का रिजल्ट घोषित करने वाला है। संभावना जताई जा रही है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज ही दोनों बोर्ड परीक्षा इंटरमीडिएट और मैट्रिक के रिजल्ट को लेकर जानकारी दे सकता है। कुछ […]

CBSE Result 2022
inkhbar News
  • Last Updated: July 4, 2022 14:21:03 IST

CBSE Result 2022:

नई दिल्ली। सीबीएसई 10वीं और 12वीं के बच्चों का इंतजार खत्म होने वाला है। बोर्ड जल्द ही 2022 का रिजल्ट घोषित करने वाला है। संभावना जताई जा रही है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज ही दोनों बोर्ड परीक्षा इंटरमीडिएट और मैट्रिक के रिजल्ट को लेकर जानकारी दे सकता है।

कुछ घंटे पहले मिलेगी सूचना

बताया जा रहा है कि सीबीएसई 10वीं क्लास के बोर्ड रिजल्ट 12वीं से पहले जारी करेगा। हालांकि अभी तक बोर्ड (सीबीएसई) की ओर इसे लेकर किसी भी तारीख और तय समय की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन पिछले पैटर्न के आधार पर माना जा रहा है कि बोर्ड रिजल्ट जारी करने से सिर्फ कुछ घंटे पहले ही इसकी सूचना दे सकता है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

स्टेप 1: सबसे पहले छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर, ‘CBSE Result 2022 10th term 2’ लिंक (जल्द एक्टिव होगा) पर क्लिक करें।

स्टेप 3: छात्र अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉग इन करें। फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अब सीबीएसई 10वीं टर्म 2 रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर खुल जाएगा। छात्र अपना परिणाम चेक कर सकते है। और डिजिटल मार्कशीट का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख सकते हैं।

महाराष्ट्र: पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे संजय राउत, कहा- जिंदगी में कभी गलत काम नहीं किया