Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • मनोरंजन: प्लाजो सूट, कानों में झुमके पहने रणवीर संग किया कॉन्सर्ट अटेंड

मनोरंजन: प्लाजो सूट, कानों में झुमके पहने रणवीर संग किया कॉन्सर्ट अटेंड

मुंबई: इन दिनों दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अमेरिका में छुट्टियां मनाने गए हुए हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। 6 जुलाई को रणवीर सिंह का बर्थडे है लिहाजा बर्थडे से पहले ये कपल अमेरिका पहुंच चुका है। इस वैकेशन की अब कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल […]

deepika
inkhbar News
  • Last Updated: July 4, 2022 22:39:18 IST

मुंबई: इन दिनों दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अमेरिका में छुट्टियां मनाने गए हुए हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। 6 जुलाई को रणवीर सिंह का बर्थडे है लिहाजा बर्थडे से पहले ये कपल अमेरिका पहुंच चुका है। इस वैकेशन की अब कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। खासतौर से दीपिका के देसी अंदाज की फोटोज जो दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

दीपिका का लुक

इन तस्वीरों में दीपिका पादुकोण प्लाजो वाला गुलाबी सूट पहने नजर आ रही हैं। साथ ही उनके कानों में बड़े-बड़े झुमके नजर आ रहे हैं जो सोने पर सुहागा है। बात करें हेयर स्टाइल की तो दीपिका ने जूड़ा बनाया हुआ है और इस लुक में दीपिका खूब सुंदर नजर आ रही हैं। यूएसए में दीपिका ने कोंकणी समाज के एक समारोह में पति रणवीर सिंह संग हिस्सा लिया था जिसमें वो इसी देशी अंदाज में पहुंचीं। हर कोई उनके इस देशी अंदाज की तारीफ़ कर रहा है।

दोनों ने कॉन्सर्ट किया अटेंड

यूएसए में दीपवीर अपने हर पल को इन्जॉय करने में व्यस्त हैं। उनकी एक और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। जिसमें रणवीर और दीपिका एक कॉन्सर्ट अटेंड करते नजर आ रहे हैं। इस म्यूजिकल कॉन्सर्ट में दीपिका और रणवीर ने पहुंचकर लोगों को खूब एंटरटेन किया। दीपिका और रणवीर वहां सिर्फ अकेले नहीं पहुंचे हैं बल्कि दीपिका अपने माता-पिता और बहन के साथ वक्त बिता रहे हैं।

रणवीर का जन्मदिन

इस बार रणवीर सिंह अपना जन्मदिन काम करते हुए नहीं बल्कि रिलैक्स और चिल करते हुए मनाने वाले हैं। दोनों ने पहले ही अपनी वेकेशन प्लान कर ली थी। रणवीर का ये बर्थडे बहुत स्पेशल होने वाला है।

 

रक्षाबंधन: बहनों को गोल गप्पे खिलाते दिखे अक्षय, वीडियो हुआ वायरल