Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Darlings Teaser : डार्लिंग बनकर आलिया-विजय के सतह खेल रही कोई खतरनाक खेल

Darlings Teaser : डार्लिंग बनकर आलिया-विजय के सतह खेल रही कोई खतरनाक खेल

मुंबई : आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म डार्लिंग्स का टीजर रिलीज हो गया है। काफी समय से फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हाइप थी और सभी फेंस जानना चाहते थे कि यह किस तरह की फिल्म होने वाली है। डार्लिंग का टीजर रिलीज होने के बाद अब आपको फिल्म को लेकर कुछ जानकारी […]

Darlings Teaser
inkhbar News
  • Last Updated: July 5, 2022 13:07:02 IST

मुंबई : आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म डार्लिंग्स का टीजर रिलीज हो गया है। काफी समय से फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हाइप थी और सभी फेंस जानना चाहते थे कि यह किस तरह की फिल्म होने वाली है। डार्लिंग का टीजर रिलीज होने के बाद अब आपको फिल्म को लेकर कुछ जानकारी मिलेगी। टीजर की शुरुआत होती है विजय वर्मा और आलिया। दोनों एक-दूसरे से मिलते हैं और फिर एक-दूसरे को प्यार करने लगते हैं। शेफाली शाह ने आलिया की मां का किरदार निभाया है बता दें की मां के आशीर्वाद के साथ दोनों शादी कर लेते हैं। लेकिन यहां दोनों की कहानी खत्म नहीं होती बल्कि यही से शुरू होती है फिल्म की असली कहानी।

डार्लिंग के टीजर में आप देखेंगे कि आलिया अपनी और विजय की कहानी को एक बिच्छू और मेंढक से कम्पेयर करते हुए बताती हैं। इसके साथ ही हमें टीजर में देखने को मिला कि शादी के बाद विजय को आलिया पर शक होने लगता है कि उनका किसी के साथ अफेयर है। वीडियो के लास्ट में आपको आलिया का एक अलग अवतार देखने को मिलेगा।

आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘ये सिर्फ एक टीज है डार्लिंग्स। हम आ रहे हैं नेटफ्लिक्स पर 5 अगस्त को।’ फैंस आलिया भट्ट का ये टीजर काफी पसंद कर रहे है। सभी आलिया की परफॉर्मेंस और फिल्म की स्टोरी से प्रभावित दिख रहे हैं।

पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकाप्टर के उड़ान भरते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छोड़े काले गुब्बारे