Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • UP: दूसरे प्रेमी से अवैध संबंधों के चलते प्रेमिका का कूचकर किया कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

UP: दूसरे प्रेमी से अवैध संबंधों के चलते प्रेमिका का कूचकर किया कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक महिला की बेरहमी से हत्या की खबर सामने आ रही है. बाराबंकी के बदोसराय के एक इलाके में बुधवार को एक महिला की ईंट से कूच कर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका गुलाब देवी उर्फ शारदा सिंह के पति का […]

UP: दूसरे प्रेमी से अवैध संबंधों के चलते प्रेमिका का कूचकर किया कत्ल, आरोपी गिरफ्तार
inkhbar News
  • Last Updated: July 6, 2022 17:58:56 IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक महिला की बेरहमी से हत्या की खबर सामने आ रही है. बाराबंकी के बदोसराय के एक इलाके में बुधवार को एक महिला की ईंट से कूच कर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका गुलाब देवी उर्फ शारदा सिंह के पति का एक साल पहले देहांत हो चुका है। गुलाब देवी के गांव में रहने वाले दो युवक अशोक तिवारी और जीतू से अवैध संबंध थे।

प्रेमिका का कूचकर किया कत्ल

बुधवार की सुबह गुलाब देवी अपने प्रेमी अशोक से मिलने जा रही थी इस पर जीतू ने उसे टोका। जिसके बाद दोनों में कहासुनी बढ़ गयी. इसी के बाद जीतू ने ईंट से कूच कर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी. वारदात के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया।

अवैध संबधों के चलते उतारा मौत के घाट

वहीं, पुलिस ने इस मामले में बताया कि मृतका के भतीजे की तहरीर में पता चला कि गांव के अशोक तिवारी से उसकी चाची गुलाब देवी के अवैध संबंध थे। उसी से मिलने मृतका जा रही थी। गांव के बाहर पहुंचने पर आरोपी जीतू ने गुलाब देवी से अशोक तिवारी से संबंध रखने को लेकर मना किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस पर आरोपी युवक ने तैश में आकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है.

यह भी पढ़ें :

बीजेपी MYY फॉर्मूला: पीएम मोदी राजस्थान बीजेपी की लगाएंगे नैया पार, चुनावों में फिर ‘MYY’ फॉर्मूला बनेगा संकटमोचन

भारत में ओमिक्रोन सबवैरिएंट BA.4 का पहला केस मिला, इन्साकाग ने की पुष्टि, जानें क्या है ये नया वैरिएंट?