Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत मान की शादी की रस्में शुरू, दिल्ली के सीएम केजरीवाल हैं मौजूद

पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत मान की शादी की रस्में शुरू, दिल्ली के सीएम केजरीवाल हैं मौजूद

भगवंत मान की शादी: चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। चंडीगढ़ में स्थित मुख्यमंत्री आवास पर बेहद निजी समारोह में दूल्हा बने मान के साथ दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल सपरिवार मौजूद है। संबंधित खबरें ‘धमकियों से […]

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann's wedding
inkhbar News
  • Last Updated: July 7, 2022 12:37:00 IST

भगवंत मान की शादी:

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। चंडीगढ़ में स्थित मुख्यमंत्री आवास पर बेहद निजी समारोह में दूल्हा बने मान के साथ दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल सपरिवार मौजूद है।

Inkhabar

सांसद राघव चढ्ढा और संजय सिंह भी मौजूद

सीएम भगवंत मान की शादी में राज्यसभा सांसद राघव चढ्ढा और संजय सिंह भी मौजूद है। इस मौके पर राघव चड्ढा ने मान के साथ तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा है पंजाबी में लिखा है कि ‘साडे वीर दा ब्याह’

मेहमानों के लिए स्पेशल मिठाइयां

बता दें कि भगवंत मान की शादी में मेहमानों के लिए फ्रेश फ्रूट ट्रिफ़ल, मूंग दाल हलवा, शाही टुकड़ा, अंगूरी रसमलाई और ड्राई फ्रूट रबड़ी जैसी कई तरह की मिठाइयाँ है। हेल्थ कॉन्शियस लोगों के लिए कई तरह के सलाद भी अवेलेबल हैं।

मान को सारी खुशिया मिले- केजरीवाल

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की शादी को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज बेहद खुशी का दिन है कि मेरा छोटा भाई शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। भगवंत मान जी को बधाई। दुनिया की सारी खुशी मान जी को मिले।

दुल्हनिया बोली- शुभ दिन आ गया

न्यूज एजेंसी आईएएनस के मुताबिक शादी के चंद घंटे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की होने वाली दुल्हनिया ने कहा कि शुभ दिन आ गया है।

महाराष्ट्र: पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे संजय राउत, कहा- जिंदगी में कभी गलत काम नहीं किया